क्रिकेट

अकाउंट हैक होने के बाद ट्विटर से हटे लेहमैन, सभी से मांगी माफी

डेरेन लेहमैन के अकाउंट को हैक कर किसी ने उनके अकाउंट से ईरान विरोधी घृणित संदेश पोस्ट कर दिया था।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2020, 5:53 PM IST
Daren Lehman

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और बल्लेबाज डेरेन लेहमैन ने ट्विटर अकाउंटर से हटने का फैसला लिया है। बता दें कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था, हालांकि अब वह अकाउंट दोबारा रिकवर कर लिया गया है। इसके बावजूद उन्होंने यह निर्णय लिया है।

लेहमैन के अकाउंट से डाले गए घृणित संदेश

लेहमैन का ट्विटर अकाउंट हैक कर किसी ने उनके अकाउंट से कुछ घृणित सामग्री पोस्ट की गई थी। उनकेक अकाउंट से ईरान विरोधी संदेश सहित कुछ ‘घृणित’ सामग्री पोस्ट की गई थी। इसी से आहत होकर लेहमैन ने यह फैसला लिया है। इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति ने लेहमैन के तीन लाख 41 हजार प्रशंसकों के बीच ईरान विरोधी संदेश और विचारधारा का प्रचार किया। इराक में अमरीकी ड्रोन हमले में ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद पहले से ही वैश्विक स्तर पर तनाव का माहौल बना हुआ है और ईरान ने इसका जवाब देने की धमकी दी है।

सोमवार की है यह घटना

लेहमैन घरेलू टी-20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के कोच हैं। 49 साल के लेहमैन का ध्यान सोमवार को जब अपनी टीम का सिडनी थंडर के साथ चल रहे मैच पर था, उसी दौरान यह घटना घटी। इस मैच में उनकी टीम ब्रिसबेन हीट ने उलटफेर करते हुए मजबूत सिडनी थंडर को हरा दिया था।

लेहमैन ने मांगी माफी

इस घटना से लेहमैन काफी हताश और हैरान हैं। ट्विटर ने हालांकि इसका संज्ञान लेकर उक्त सामग्री को हटा दिया। आहत लेहमैन ने अपने संदेश से हुई हर उस शख्स से माफी मांगी, जिन्हें परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि संभवत: आपने ध्यान दिया होगा कि कल रात जब हम अपना बीबीएल मैच खेल रहे थे, तब किसी ने उनका अकाउंट हैक कर लिया और इसका इस्तेमाल दुर्भावनापूर्ण और पीड़ादायक संदेश फैलाने के लिए किया। ऐसे घृणित नजरिये के लिए उनका नाम का इस्तेमाल किए जाने से वह और उनका परिवार बेहद आहत है। उन्होंने तय किया है कि वह निकट भविष्य में सोशल मीडिया से दूर रहेंगे।

Updated on:
7 Jan 2020, 5:53 PM IST
Published on: