8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी-20 में कार्टर ने छह गेंद पर छह छक्के जड़े, दिलाई युवराज की याद

युवराज सिंह ने 12 साल पहले टी-20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़े थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 6 Jan 2020, 9:11 AM IST

Leo Carter

क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड के क्रिकेटर लियो कार्टर (Leo Carter) ने रविवार को बल्लेबाजी के दौरान एक करिश्मा किया कि एक बार फिर युवराज सिंह की याद आ गई। उन्होंने सुपर स्मैश टूनामेंट में एक ही ओवर में लगातार छह गेंद पर छह छक्के जड़ दिए। बता दें कि 12 साल पहले टी-20 विश्व कप के दौरान टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ यही कारनामा किया था। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए थे।

स्विंग के सुल्तान इरफान पठान अब नहीं दिखेंगे मैदान पर, क्रिकेट के हर फॉर्मेट से लिया संन्यास

घरेलू क्रिकेट में कार्टर ने किया यह काम

लियो कार्टर ने न्यूजीलैंड के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में यह करिश्मा किया। उन्होंने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट और कैंटरबरी के बीच खेले गए मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए छह छक्के लगाए। कार्टर ने 16वें ओवर में एंटोन के एक ओवर में लगातार छह छक्‍के मारे।

चौथे बल्लेबाज बने कार्टर

इसके साथ ही कार्टर टी-20 क्रिकेट में एक ही ओवर में लगातर छह छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्‍लेबाज बन गए। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बांए हाथ के भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह का है। दूसरी बार यह कारनामा रॉस ह्वाइटले ने 2017 में किया था। तीसरे बल्लेबाज अफगानिस्तान के हजरतुल्ला जजई थे। अगर ओवरऑल एक ओवर में छह छक्के लगाने की बात करें तो वह सातवें बल्लेबाज हैं। इन चारों के अलावा भारतीय टीम के वर्तमान कोच और पूर्व हरफनमौला रवि शास्त्री भी ऐसा कर चुके हैं। इस लिस्ट में सर गैरी सोबर्स और हर्शल गिब्स का भी नाम है।

अब बीसीसीआई देगा खिलाड़ियों की पत्नियों को साथ रहने की इजाजत, पहले कप्तान लेता था फैसला

कार्टर इस विस्फोटक पारी से उनकी टीम जीती

न्यूजीलैंड के घरेलू टी-20 मैच में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट और कैंटरबरी आमने-सामने थी। नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 219 रन बनाकर कैंटरबरी के सामने जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य रखा था। इस विशाल लक्ष्य के सामने एक समय ऐसा था कि कैंटरबरी हारती नजर आ रही थी, लेकिन कार्टर ने अपनी टीम को हार के मुंह से निकाल लिया। उन्होंने 16वें ओवर में नॉर्दर्न के गेंदबाज एंटोन पॉल एक ही ओवर में 36 रन बटोर कर पासा पलट दिया। कार्टर ने 29 गेंद की अपनी नाबाद पारी में 29 3 चौके और सात छक्के की मदद से 241 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए।