
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को बारिश का बोलबाला रहा। रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण दो सत्रों में 21 ओवरों का ही खेल संभव हो सका। भारत ने दिन का खेल समाप्ति की घोषणा से पहले 32.5 ओवरों में 74 रन देकर पांच विकेट खो दिए हैं। दूसरे दिन उसने दो विकेट खोए।
बारिश के चलते खेल समाप्ति की घोषणा
श्रीलंका के गेंदबाजों के आगे कमजोर नजर आ रही भारतीय टीम ईडन गार्डन्स पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भोजनकाल तक पांच विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बना पाई है। बारिश के कारण भोजनकाल की घोषणा समय से पहले ही कर दी गई। भारतीय टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा 47 और रिद्धिमान साहा 6 रन पर नाबाद हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 24 रन जोड़ लिए हैं। पहले दिन भी बारिश ने मैच में विघ्न डाला था और सिर्फ 11.5 ओवर का ही खेल संभव हो सका था। भारत ने पहले दिन का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 17 रनों के साथ किया था। दूसरे दिन भारत ने पारी शुरू की लेकिन भोजनकाल से पहले ही बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ गया। दूसरे सत्र में बारिश रुक-रुककर आती रही और खेल न होने की स्थिति को देखते हुए दिन अंपायरों ने दिन का खेल समाप्ति की घोषणा कर दी।
रीढ़ की हड्डी पुजारा
भारत ने दूसरे दिन के पहले सत्र में अपने दो विकेट गंवाए। ये दोनों विकेट शनाका ने अपने नाम किए। उन्होंने पहले अजिंक्य रहाणे (4) और फिर रविचंद्रन अश्विन (4) को अपना शिकार बनाया। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और मेजबान रनों के संकट से जूझ रही है। ऐसे में उसकी उम्मीदें भारतीय बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ की हड्डी पुजारा पर टिकी हुई हैं। अपने पहले दिन गुरुवार के स्कोर 17 रनों पर तीन विकेट से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम ने 30 के कुल योग पर ही रहाणे के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया। रहाणे ने शॉट खेलने में जल्दी की और शनाका की गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों में समा गई। रहाणे के आउट होने के बाद पुजारा का साथ देने आए अश्विन सावधानी से खेल रहे थे, लेकिन इसी बीच, शानाका की गेंद को दिमुथ करुणारत्ने के हाथ में खेल बैठे। इससे पहले, पहले दिन बारिश के कारण आधे दिन का खेल बाधित रहा। दूसरे सत्र में मैदान पर उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों को सुरंगा लकमल ने नाकों चने चबाए।
लकमल और शनाका की शानदार गेंदबाजी
पहले दिन मेजबान टीम के तीनों विकेट लकमल ने ही लिए। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और कप्तान विराट कोहली को लकमल ने खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया, वहीं शिखर धवन (8) को बोल्ड कर घर भेजा। श्रीलंका की ओर से सुरंगा लकमल ने ११ ओवर में 9 रन दे कर 3 अहम विकेट चटकाए हैं।वही शनाका ने 8 ओवर में 23 रन दे कर 2 विकेट लिए हैं। लकमल और शनाका की शानदार गेंदबाजी की वजह से भारत बैकफूट पर है।
टीमें-
भारत : शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे(उपकप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविशन्द्र आश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
श्रीलंका : दिनेश चांडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समाराविक्रम, लाहिरु थिरामन्ने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हैराथ, सुरंगा लकमाल और लाहिरु गमागे