
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट मैच का पहला सत्र गुरुवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के बाद देर से मैच शुरू हुआ। पहले गेंदबाजी करने आई श्रीलंका टीम ने प्रस्तिथियों का पूरा फायदा उठाते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज धवन और लोकेश राहुल को चलता कर दिया। श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ लकमल ने मैच की पहली ही गेंद पर के एल राहुल को आउट कर दिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज राहुल, लकमल की गेंद पर डिकवेला को कैच देकर पवेलियन लौट गए। 08 रन बनकर खेल रहे शिखर धवन को बोल्ड कर लकमल ने भारत को दूसरा झटका दे दिया। बाहर जाती गेंद पर कवर ड्राइव लगाने की कोशिश में धवन गेंद को विकेट पर खेल गए और बोल्ड हो गए। इसके बाद बारिश की वजह से मैच रोकना दिय गया और फिर जब दोबारा शुरू हुआ तो लकमल ने कप्तान कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया।
बारिश के बाद बरसे लकमल
मैच के पहले दिन बारिश और खराब रौशनी की वजह से मात्र 11.5 ओवर का खेल ही हो सका। 11.5 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 17 रन था। केएल राहुल (0), शिखर धवन (8) और विराट कोहली (0) आउट होने वाले बल्लेबाज हैं। चेतेश्वर पुजारा 8 और अजिंक्य रहाणे बिना कोई रन बनाए क्रीज पर हैं। श्रीलंका की ओर से सुरंगा लकमल ने 6 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 अहम विकेट चटकाए। लकमल की शानदार गेंदबाजी की वजह से भारत बैकफूट पर है।
पिच में नमी और घास दोनों
बारिश की वजह से मैदान गीला हो चुका हैं और आउटफील्ड धीमी हो चुकी है, विकेट पर घास होने की वजह से पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को फायदा होगा शायद इसी वजह से श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। कप्तान कोहली का कहना है विकेट बहुत सख्त है स्पिनर्स को 3 दिन के बाद काफी फायदा होगा और गेंद घूमना शुरू कर देगी। परिस्थितियों को देखते हुए टॉस जीत कर कोहली भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। वही श्रीलंका के कप्तान चंडीमल का कहना है कि विकेट में बारिश की वजह से बहुत नमी है और घास भी दिख रही है। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को इसका भरपूर फायदा मिलेगा इस लिए हम पहले गेंदबाजी करेंगे।
पाकिस्तान को हराया है
बता दे श्रीलंका ने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज हरायी है। श्रीलंका के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा हुआ है और वो टेस्ट क्रिकेट की नंबर 1 टीम भारत को उसी के देश में हरा कर विजयी आगाज़ कायम रखना चाहेंगे। वही भारत जीत हासिल करते हुए विजयी शुरुआत करना चाहेंगी। दोनों देशों ने तकरीबन ढाई महीने पहले ही टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें भारत ने श्रीलंका को उसके घर में 3-0 से हराया था। भारत की कोशिश अपने प्रदर्शन को दोहराने की होगी।
टीमें-
भारत : शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा , विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे(उपकप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविशन्द्र आश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
श्रीलंका : दिनेश चांडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समाराविक्रम, लाहिरु थिरामन्ने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हैराथ, सुरंगा लकमाल और लाहिरु गमागे
Updated on:
16 Nov 2017, 5:43 PM IST
Published on:
16 Nov 2017, 1:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.