क्रिकेट

U19 WC: आस्ट्रेलिया को मिला नया शेन वार्न, 8 विकेट चटकाते हुए दिलाया सेमीफाइनल का टिकट

लॉयड पोप की घातक गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराते हुए अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2018, 3:18 PM IST
warne pop

नई दिल्ली। एशेज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली आस्ट्रेलिया की सीनियर क्रिकेट टीम एकदिवसीय मैचों में अपना लय खो चुकी है। पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने शुरुआती तीन मैच जीत कर सीरीज पर अपना कब्जा जमा चुका है। इंग्लैंड के हाथों मिली हार से नाराज आस्ट्रेलिया के क्रिकेट फैन को जूनियर टीम ने खुश होने का मौका दिया। आस्ट्रेलिया अंडर 19 की टीम ने विश्व कप में इंग्लैंड को मात देते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। सेमीफाइनल की फाइट के लिए इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच हुआ यह मुकाबला लो स्कोरिंग रहा। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया की टीम मात्र 127 रन ही बना सकी। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भी लड़खड़ा गई। और 23.4 ओवर में मात्र 96 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

ऐसा रहा इस मुकाबले का हाल
क्वींसटाउन इवेंट्स सेंटर में खेले गए टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने सभी विकेट गंवाकर 33.3 ओवरों में 127 रन बनाए। इस लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम हासिल नहीं कर पाई और 23.4 ओवरों में 96 के स्कोर पर ही सिमट गई। आस्ट्रेलिया के लिए कप्तान जासोन सांगा ने सबसे अधिक 58 रन बनाए। इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। इस पारी में इंग्लैंड के लिए ईथन बेम्बर, डिलोन पेनिंग्टन और विल जैक्स ने तीन-तीन विकेट लिए।

लॉयड पोप की घातक गेंदबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी को 96 रनों पर समेटने में आस्ट्रेलिया के गेंदबाज लोएड पोप की भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने 35 रन देकर आठ विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए टॉम बेन्टन ने सबसे अधिक 58 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद टीम अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। आस्ट्रेलिया की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले गेंदबाज पोप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आस्ट्रेलियाई मीडिया बता रही नया शेन वार्न

लॉयड पोप और शेन वार्न के गेंदबाजी एक्शन में बहुत समानता है। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के बाद आस्ट्रेलियाई मीडिया पोप को नया शेन वार्न बता रही है। खुद शेन वार्न ने भी लॉयड की तारीफ की है।

Published on: