क्रिकेट

LSG vs MI: IPL इतिहास के पहले रिटायर्ड आउट नहीं तिलक वर्मा, जानें कब-कब हुआ ऐसा

Retired Out in the IPL: IPL 2025 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में तिलक वर्मा का खुद को रिटायर्ड आउट करना चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी तीन बल्‍लेबाजों ने खुद को रिटायर्ड आउट घोषित किया है।
2 min read
Apr 05, 2025
Feature image

Retired Out in the IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 16वां मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच इकाना स्‍टेडियम में खेला गया। मुंबई के कप्‍तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। एलएसजी ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी और 12 रन से हार गई। इस हाईवोल्‍टेज मुकाबले में एक ऐसी घटना भी घटी, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा, वो है तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट होना। जब बड़े शॉट की जरुरत थी और तिलक वर्मा ऐसा नहीं कर पा रहे थे तो वह खुद ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। ये आईपीएल इतिहास की पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी तीन दफा ऐसा हो चुका है।

बेहद धीमा खेल रहे थे तिलक वर्मा

204 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए एक छोर से जब सूर्यकुमार यादव विस्‍फोटक बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तब एमआई मुकाबले में थी। लेकिन, उनके बाद बतौर इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर तिलक वर्मा ने अपनी टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं, क्योंकि उनके बल्‍ले से बड़े शॉट नहीं आ रहे थे और वह क्रीज पर संघर्ष कर रहे थे। जब वह 23 गेंदों पर 25 रन पर थे तो उन्होंने खुद रिटायर्ड आउट होकर मैदान छोड़ने का फैसला किया, लेकिन इसके बावजूद मुंबई हार गई।

आर अश्विन आईपीएल के पहले रिटायर्ड आउट

बता दें कि तिलक वर्मा आईपीएल के इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी नहीं हैं। आईपीएल में सबसे पहले रिटायर्ड आउट होने वाले खिलाड़ी आर अश्विन हैं। 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अश्विन 19वें ओवर की दो गेंदों के बाद एलएसजी के खिलाफ रिटायर्ड आउट हुए थे। इसके बाद 2023 में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन तो उसी सीजन में पंजाब किंग्स के अथर्व तायडे ने खुद को रिटायर्ड आउट करने का फैसला लिया था।

आईपीएल में रिटायर्ड आउट

आर अश्विन बनाम एलएसजी, वानखेड़े, 2022
अथर्व तायडे बनाम डीसी, धर्मशाला, 2023
साई सुदर्शन बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2023
तिलक वर्मा बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025*

Updated on:
05 Apr 2025 08:12 am
Published on:
05 Apr 2025 08:12 am