26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Latest T20 Team Ranking: 15 दिन में भारत फिर बना वर्ल्ड नंबर 1, लेटेस्ट टी20 रैंकिंग में सिर्फ एक टीम को हुआ नुकसान

Team India Latest T20 Ranking: जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दूसरी जीत हासिल करते ही भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 रैंकिंग में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर एंड कंपनी के 268 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।
2 min read
Google source verification
India vs England

जिम्बाब्वे से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा भारत (Photo - BCCI)

ICC Men's Team T20 Ranking: शनिवार को हरारे में भारतीय टीम ने जीत हासिल करते ही एक बार फिर टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 90 रन से जीत मिली। इस जीत के बाद भारतीय टीम के 268 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं। इंग्लैंड के भी 268 रेटिंग पॉइंट्स हैं, लेकिन उसने भारत की तुलना में कम मैच जीते हैं, जिसकी वजह से वह अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है।

15 दिन पहले छिनी थी कुर्सी

15 जुलाई को जब नई टी20 रैंकिंग जारी हुई थी, तब भारतीय टीम को दूसरे स्थान पर खिसकना पड़ा था। दरअसल, टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम आयरलैंड में पहली बार टी20 मैच और टी20 सीरीज हारी। इसके बाद इंग्लैंड में भी भारतीय टीम टी20 सीरीज 4-0 से हार गई। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब इन दोनों टीमों ने भारत को टी20 सीरीज में हराया। यही वजह रही कि भारतीय टीम को अपनी नंबर-1 पोजीशन गंवानी पड़ी थी।

दूसरे स्थान पर खिसका इंग्लैंड

हालांकि, महज 15 दिनों के भीतर भारतीय टीम एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम बन गई है। इंग्लैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 260 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, न्यूजीलैंड चौथे, साउथ अफ्रीका पांचवें और पाकिस्तान छठे स्थान पर है। वेस्टइंडीज की टीम सातवें, बांग्लादेश आठवें, श्रीलंका नौवें और अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। भारत को टी20 सीरीज में हराने वाली आयरलैंड की टीम 11वें स्थान पर बनी हुई है, जबकि भारत के साथ टी20 सीरीज खेल रही जिंबॉब्वे की टीम 12वें स्थान पर है।

टीम इंडिया को इस सीरीज में एक और मुकाबला खेलना है, जिसे जीतकर वो रैकिंग में अपनी नंबर वन की स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 5, न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 और श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

ICC मेंस टी20 टीम रैंकिंग

रैंकटीममैचरेटिंग पॉइंट्सरेटिंग
1भारत6016088268
2इंग्लैंड3810186268
3ऑस्ट्रेलिया389868260
4न्यूजीलैंड5012348247
5दक्षिण अफ्रीका4811717244
6पाकिस्तान5713679240
7वेस्टइंडीज5613079234
8बांग्लादेश5311860224
9श्रीलंका449703221
10अफगानिस्तान367935220