क्रिकेट

SRH vs LSG: ऋषभ पंत ने छीन लिया सनराइजर्स हैदराबाद से मैच, मोहम्मद शमी ने किया कमाल

SRH vs LSG Highlights: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ ने सीजन की पहली जीत हासिल कर ली है तो सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरे मैच में दूसरी हार झेलनी पड़ी है।

2 min read
Apr 05, 2026
ऋषभ पंत और जयदेव उनादकट (फोटो- IANS)

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Supergiants: आईपीएल 2026 के दसवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 156 रन बनाए। 157 रन के लक्ष्य को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद की सीजन की तीसरे मैच में ये दूसरी हार है, तो लखनऊ की दूसरे मुकाबले में पहली जीत है।

ये भी पढ़ें

ऋषभ पंत से हो गई बड़ी चूक! 10 ओवर में 35 रन से 20 ओवर तक 150 के पार पहुंच गई सनराइजर्स हैदराबाद

शमी ने की घातक गेंदबाजी

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की शुरुआत मोहम्मद शमी ने खराब कर दी। उन्होंने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को आउट किया, जबकि अपने दूसरे ओवर में ट्रैविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया। देखते ही देखते हैदराबाद की टीम 26 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। ऐसा लग रहा था कि टीम 100 रन के अंदर सिमट जाएगी, लेकिन हाइनरिख क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को संभाला।

नीतीश रेड्डी ने 33 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 41 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम 156 रन तक पहुंच सकी। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा प्रिंस यादव और आवेश खान को 2-2 विकेट मिले, जबकि दिग्विजय सिंह राठी और मणिमरण सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट हासिल किया।

पंत ने दिलाई शानदार जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत तेज रही, लेकिन मिचेल मार्श 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एडेन मार्करम और ऋषभ पंत ने टीम को संभाला और स्कोर 70 के पार पहुंचाया। हालांकि, 10वें ओवर में मार्करम 45 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आयुष बडोनी और निकोलस पूरन जल्दी-जल्दी आउट हो गए, जिससे मैच रोमांचक हो गया। आखिर में ऋषभ पंत ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी और लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन की पहली जीत अपने नाम की। पंत 50 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहे।

Updated on:
05 Apr 2026 07:14 pm
Published on:
05 Apr 2026 07:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर