क्रिकेट

LSG Playoff Scenario: क्या लखनऊ अभी भी मार सकती है बाजी? या बिगाड़ेगी दूसरी टीमों का खेल!

LSG Playoff Qualification Chances: IPL 2026 में 8 में से 6 मैच हारने के बाद क्या लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अभी भी प्लेऑफ में जा सकती है? जानिए ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम के क्वालीफाई करने के सारे समीकरण।

2 min read
Apr 27, 2026
लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo - IANS)

Lucknow Super Giants Playoff Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सफर अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। लगातार 5 हार और कुल 8 मैचों में से 6 हार झेलने के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इस टीम के पास सिर्फ 4 अंक हैं। अब सवाल ये है कि क्या यहां से वापसी मुमकिन है? हां, लेकिन रास्ता कांटों भरा है।

लखनऊ अभी भी खेल पलट सकती है

इस सीजन में लखनऊ के पास अभी भी 6 मैच बचे हैं। अगर टीम को बिना किसी रुकावट के प्लेऑफ में जाना चाहती है, तो उसे ये सभी 6 मैच जीतने होंगे। ऐसा करने पर टीम के 16 अंक हो जाएंगे। जब से आईपीएल में 10 टीमें आई हैं, 16 अंक वाली टीम कभी बाहर नहीं हुई है। यानी 6 में से 6 जीत मतलब प्लेऑफ में जगह पक्की।

स्थानटीममैचजीतहारनो रिजल्टनेट रन रेट (NRR)अंक (PTS)
1PBKS (पंजाब किंग्स)7601+1.33313
2RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)7520+1.10110
3SRH (सनराइजर्स हैदराबाद)8530+0.81510
4RR (राजस्थान रॉयल्स)8530+0.60210
5GT (गुजरात टाइटंस)8440-0.4758
6CSK (चेन्नई सुपर किंग्स)8350-0.1216
7DC (दिल्ली कैपिटल्स)7340-0.1846
8KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स)8251-0.7515
9MI (मुंबई इंडियंस)7250-0.7364
10LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स)8260-1.1064

अभी भी किस्मत के भरोसे

अगर लखनऊ सुपर जायंट्स बचे हुए 6 मैचों में से एक हार जाती है, तो वह ज्यादा से ज्यादा 14 अंकों तक पहुंच पाएगी। यहां से मामला फंस सकता है। तब लखनऊ को दूसरी टीमों की हार की दुआ करनी होगी और अपना नेट रन रेट (NRR) बहुत अच्छा करना होगा, जो फिलहाल काफी खराब है।

इतनी हार के बाद सफर खत्म!

अगर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम बचे हुए 6 मैचों में से 2 मैच हार गई, तो समझो उनका सफर वही खत्म हो जायेगा। 12 अंकों के साथ प्लेऑफ में जाना नामुमकिन है, क्योंकि बाकी टीमें पॉइंट्स टेबल में काफी आगे निकल चुकी हैं।

आखिर कहां फंस रही है LSG की गाड़ी?

टीम की सबसे बड़ी सिरदर्द उनकी बल्लेबाजी है। कप्तान ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम हो या निकोलस पूरन सबके बल्ले को जैसे जंग लग गया है। किसी ने भी अब तक ऐसी पारी नहीं खेली जो मैच जिता सके। आयुष बदोनी भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब तक टॉप ऑर्डर रन नहीं बनाएगा, लखनऊ का जीतना मुश्किल है। लेकिन लखनऊ अभी बाहर नहीं हुई है, मगर अब उनके लिए हर मैच करो या मरो जैसा है। अगर वो खुद नहीं जीत पाए, तो यकीनन दूसरी बड़ी टीमों का समीकरण बिगाड़ने का दम तो ये टीम रखती ही है।

Also Read
View All