क्रिकेट

IPL 2026: इकाना में लखनऊ की लगातार सातवीं हार, नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड, इस टीम ने घर पर हारे हैं सबसे ज्यादा मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स का अपने घरेलू मैदान पर प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली यह हार उनके घरेलू मैदान पर इस सीजन की लगातार तीसरी हार है। इसके साथ ही एकाना स्टेडियम में लखनऊ की यह लगातार सातवीं हार है।

2 min read
Apr 23, 2026
IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन अबतक बेहद निराशाजनक रहा है (Photo - IPL Official Site)

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 Points Table: लखनऊ को हराकर दूसरे स्थान में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, टॉप 4 में ये टीमें, देखें पॉइंट्स टेबल

लखनऊ की एकाना में लगातार 7वीं हार

लखनऊ सुपर जायंट्स का अपने घरेलू मैदान पर प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली यह हार उनके घरेलू मैदान पर इस सीजन की लगातार तीसरी हार है। इसके साथ ही एकाना स्टेडियम में लखनऊ की यह लगातार सातवीं हार है।

डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की बराबरी की

इस हार ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल के अनचाहे रिकॉर्ड में दो पुरानी टीमों के साथ बराबरी कर दी है। डेक्कन चार्जर्स ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में लगातार सात घरेलू मैच गंवाए थे। इसी तरह पुणे वॉरियर्स इंडिया ने भी अपने पुणे के घरेलू मैदान पर लगातार सात हार झेली थीं। अब लखनऊ सुपर जायंट्स भी इस अनचाहे क्लब में शामिल हो गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने हार हैं सबसे ज्यादा मैच

हालांकि, घरेलू मैदान पर सबसे लंबे हार के सिलसिले का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स (DC) के नाम है। टीम ने 2013 से 2015 के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में लगातार नौ घरेलू मुकाबले हारे थे, जो आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा घरेलू हार का सिलसिला माना जाता है।

लोस्कोरिंग मुक़ाबले में RR ने 40 रन से जीत दर्ज़ की

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स 18 ओवरों में महज 119 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर से दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं लगातार चौथा मुकाबला गंवाकर एलएसजी 9वें स्थान पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ डाला मैक्सवेल का ये बड़ा रिकॉर्ड, 8 रन बनाकर भी कई दिग्गजों को पछाड़ा
Published on:
23 Apr 2026 08:21 am
Also Read
View All