क्रिकेट

LSG vs DC Pitch Report: काली मिट्टी की पिच पर आसान नहीं होगी बल्लेबाजी, स्पिनरों का बोलबाला, पढ़ें लखनऊ की पिच का हाल

LSG vs DC Pitch and Weather Report: लखनऊ की पिच काली मिट्टी से बनी होती है, ऐसे में यह हमेशा से गेंदबाजों, खासकर स्पिनरों के लिए मददगार रही है। यहां रन बनाना बल्लेबाजों के लिए थोड़ा टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।

2 min read
Apr 01, 2026
आईपीएल 2026 का 5वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। (Photo - IPL)

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वजपाई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें

मोहम्मद शमी का आलोचकों पर तंज, कहा – पिछले 5-6 सालों में 130 विकेट लिए, फिर भी कहते हैं मैं टी20 बॉलर नहीं

इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच का हाल

लखनऊ की पिच काली मिट्टी से बनी होती है, ऐसे में यह हमेशा से गेंदबाजों, खासकर स्पिनरों के लिए मददगार रही है। यहां रन बनाना बल्लेबाजों के लिए थोड़ा टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। पिच धीमी होती है, यहां कम उछाल मिलता है और गेंद रुककर आती है। जिससे स्पिनरों को टर्न मिलता है। बल्लेबाजों को शुरुआत में स्ट्रोक खेलने में दिक्कत होती है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच सूखती और खराब होती जाती है, जिससे स्पिनरों को और फायदा होता है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को सावधानी बरतनी पड़ती है।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले इनिंग्स का औसत स्कोर आमतौर पर 160-175 के आसपास रहता है। कुछ मैचों में 180+ भी देखा गया है। हाई स्कोरिंग मैच कम होते हैं, लेकिन 2024-25 के कुछ सीजन में पिच थोड़ी बल्लेबाज-अनुकूल रही है। इस मैदान पर सबसे ज्यादा स्कोर 235/6 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 में बनाया था। जवाब में लखनऊ की टीम 137 रन पर ढेर हो गई थी। रात के मैचों में ओस आ सकती है, जिससे दूसरी इनिंग्स में चेज करना आसान हो जाता है। ज़्यादातर मैचों में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनती है।

लखनऊ के मौसम का हाल

1 अप्रैल को लखनऊ का मौसम साफ रहेगा। दिन के समय वह का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं शाम के समय तापामन गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। यहां बुधवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है और उमस 21% तक रहेगी। मैच के दौरान हवा 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्खिया, नमन तिवारी, मयंक यादव और मोहसिन खान।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, नितीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, काइल जेमिसन और कुलदीप यादव।

ये भी पढ़ें

Shreyas Iyer injury: आईपीएल से फिर बाहर हो जाएंगे श्रेयस अय्यर? जानें कितनी गंभीर है चोट, खुद दी जानकारी

Published on:
01 Apr 2026 11:48 am
Also Read
View All

अगली खबर