क्रिकेट

IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स ने बदल दिया लोगो, नई पहचान में एक साथ दिखेंगे गरुड़ और हाथी

लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल 2022 में पहली बार हिस्सा लिया था। अब तक खेले 4 सीजन में इस टीम ने मिला जुला प्रदर्शन किया है।

2 min read
Feb 24, 2026
LSG का नया लोगो (फोटो- IANS)

LSG New Logo IPL 2026: लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Supergiants) ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 19वें सीजन से पहले अपना नया लोगो (LSG New Logo) लॉन्च कर दिया है। एलएसजी के इस नए लोगो में गरुड़ और हाथी है। फ्रेंचाइजी ने अपनी नई पहचान के हिस्से के तौर पर अपने पहले के नीले रंग को बोल्ड लाल रंग में बदला है। यह डिजाइन मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लोगो जैसा दिखता है, जिसमें उसके खास पंखों वाले एलिमेंट के साथ एक हाथी भी है।

एलएसजी लोगो में बदलाव से पहले, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को संजीव गोयनका ग्रुप ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के रूप में रीब्रांड किया था, जिसने टीम में 70 प्रतिशत की बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। 26 जनवरी को लॉन्च किए गए 'द हंड्रेड' टीम के नए लोगो में लाल, सफेद और सुनहरे रंग के ताज के साथ एक खास हाथी को दिखाया गया था।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्डकप इतिहास की कहानी बदलना चाहेगी पाकिस्तान की टीम, इंग्लैंड को नहीं हरा पाई आज तक

फ्रेंचाइजी ने बताया लोगो का महत्व

फ्रेंचाइजी की ओर से कहा गया, "आज, लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक नया लोगो पेश किया है। यह सिर्फ एक नया डिजाइन नहीं। सिर्फ एक नया लुक नहीं। बल्कि एक ऐसा प्रतीक है, जो इस शहर, इस राज्य और हर उस फैन की भावना को दिखाता है। यह नया प्रतीक तीन दमदार सिंबल, गरुड़, क्राउन और हाथी को एक साथ लाता है, जिनमें से प्रत्येक एक ऐसी कहानी बयां करता है जो लखनऊ और उत्तर प्रदेश से बहुत जुड़ी लगती है।"

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक, शाश्वत गोयनका ने नए लोगो में सिंबल की अहमियत के बारे में बताते हुए कहा, "यह नया लोगो हमारे लिए बेहद भावनात्मक है। लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोगों ने पहले ही दिन से सुपर जायंट्स को दिल से अपनाया है। यह प्रतीक उसी प्यार और विश्वास को समर्पित है। गरुड़ हमारे और ऊंचा उड़ने के सपनों को दर्शाता है। मुकुट उस गर्व को दिखाता है जो आप हर बार इस टीम के मैदान में उतरने पर हम पर जताते हैं। हाथी इस क्षेत्र की पहचान, ताकत और निष्ठा का प्रतीक है।"

उन्होंने आगे जोड़ा, "यह सिर्फ पहचान में बदलाव नहीं है, यह एक वादा है। वादा कि हम इस शहर का सम्मान करेंगे, अपनी जड़ों का आदर करेंगे और पूरे दिल से प्रतिस्पर्धा करेंगे। हर रन, हर विकेट, हर पल में हमारे प्रशंसकों की भावना झलकेगी।" लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन से पहले ऋषभ पंत की कप्तानी में एक मजबूत टीम बनाई है। इस टीम में निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी और मिशेल मार्श जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

Updated on:
24 Feb 2026 07:41 pm
Published on:
24 Feb 2026 07:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर