क्रिकेट

‘हमें पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए’, वर्ल्ड कप विजेता मदन लाल ने एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर दिया बड़ा बयान

Asia Cup Trophy Controversy: पुरुषों एशिया कप के फाइनल से शुरू हुआ विवाद महिला एशिया कप के फाइनल के बाद भी जारी रहा। पुरुष टीम की तरह महिला टीम ने भी मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। यह देख विश्‍व कप विजेता मदन लाल ने बड़ा बयान देते हुए दो टूक कहा कि हमें पाकिस्तान के साथ खेलना ही नहीं चाहिए।
2 min read
Sep 14, 2026
asia cup trophy controversy
एशिया कप फाइनल जीतने की खुशी मनाती भारतीय टीम। इनसेट में- मोहसिन नकवी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/AjayJadeja171)

Madan Lal on Asia Cup Trophy Controversy: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने रविवार रात विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराते हुए टाइटल जीता है। भारत का यह रिकॉर्ड आठवां महिला एशिया कप खिताब है। टीम इंडिया ने भले ही यह खिताब जीता है, लेकिन ट्रॉफी नहीं मिल सकी। क्‍योंकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथ से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस मामले में अब भारत के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मदन लाल ने एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर दिया रिएक्शन

भारत की 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य मदन लाल ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ऐसे हालात बने रहते हैं, तो भारत को पाकिस्तान के साथ खेलने से बचना चाहिए। मदन लाल ने एक्‍स पर पोस्‍ट में लिखा, 'एक बार फिर वही पुरानी कहानी। अगर हम ऐसा ही बर्ताव करने वाले हैं, तो हमें पाकिस्तान के साथ कोई ट्रॉफी नहीं खेलनी चाहिए। मुझे पता है कि यह बोर्ड का फैसला है।

क्‍या हुआ था फाइनल जीतने के बाद?

हरमनप्रीत कौरकी अगुवाई वाली भारतीय टीम ने रविवार रात श्रीलंका को हराकर एशिया कप खिताब जीता। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए बाहर नहीं निकलीं। महिला टीम ने पुरुष टीम की तर्ज पर यह फैसला लिया। ज्ञात हो कि एक साल पहले पुरुषों की टीम ने नकवी से एशिया कप ट्रॉफी और मेडल लेने से मना कर दिया था। उस दौरान कप्‍तान सूर्यकुमार यादव चाहते थे कि वह एसीसी के अन्‍य किसी अधिकारी से ट्रॉफी ले सकते हैं। इसके बाद नकवी ट्रॉफी लेकर होटल चले गए थे।

पुरुष टीम को अभी तक नहीं मिली ट्रॉफी

दरअसल, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने की वजह ये थी कि उन्‍होंने भारत विरोधी बयानबाजी की थी, क्‍योंकि वह एसीसी चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हेड भी हैं। इसके अलावा पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं। भारतीय पुरुषों टीम ने पिछले साल एशिया कप जीता था, लेकिन आज तक ट्रॉफी नहीं मिली है। वह ट्रॉफी अभी भी एसीसी के ऑफिस में रखी है।

Updated on:
14 Sept 2026 06:37 pm
Published on:
14 Sept 2026 06:37 pm