क्रिकेट

मैदान पर वापसी कर रहे हैं जयवर्धने और मुरलीधरन, न्यूजीलैंड में टी20 मैच का होंगे हिस्सा

- महेला जयवर्धने ( Mahela Jayawardene ) और मुरलीधरन ( Muttiah Muralitharan ) ब्लैक क्लैश टी20 टूर्नामेंट में आएंगे नजर - न्यूजीलैंड ( New Zealand ) में 17 जनवरी से खेला जाएगा ये टूर्नामेंट
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2020, 1:06 PM IST
srilankan_player.jpg

नई दिल्ली। एक समय था जब कुमार संगकारा ( Kumar Sangakkara ), महेला जयवर्धने ( Mahela jayawardene ), मुथैया मुरलीधरन ( Muttiah Muralitharan ) और तिलकरत्ने दिलशान ( tillakaratne dilshan ) श्रीलंकाई टीम ( Sri lanka Team ) की रीड की हड्डी हुआ करते थे। इन खिलाड़ियों की टीम में मौजूदगी सामने वाली टीम के होश उड़ा देती थी, लेकिन जब से ये तीन खिलाड़ी रिटायर हुए हैं, तब से श्रीलंकाई टीम अपनी पुरानी पहचान हासिल करने में जुटी हुई है। इस बीच खबर है कि महेला जयवर्धने और मुथैया मुरलीधरन एक बार फिर से मैदान पर नजर आने वाले हैं।

टी20 सीरीज के लिए गुवाहाटी पहुंची श्रीलंकाई टीम, पहले मैच पर आ सकती है विरोध की आंच

न्यूजीलैंड में टी20 टूर्नामेंट खेलेंगे जयवर्धने और मुरलीधरन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी जयवर्धने और मुरलीधरन एक टी20 टूर्नामेंट में नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड में खेले जाने वाला ब्लैक क्लैश टी20 टूर्नामेंट 17 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसी टूर्नामेंट में ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे।

रग्बी टीम का हिस्सा होंगे जयवर्धने और मुरलीधरन

आपको बता दें कि 17 जनवरी को न्यूजीलैंड में होने वाले इस मैच में एक तरफ टीम रग्बी होगी तो दूसरी तरफ टीम क्रिकेट होगी। दिलचस्प बात ये है कि मुरलीधरन और जयवर्धने दोनों ही रग्बी टीम का हिस्सा होंगे। इस टीम में रग्बी के खिलाड़ी कैलम बोशियर, ब्यूडेन, जॉर्डी बैरेट और ब्रैड रेवर जैसे खिलाड़ी खेलेंगे।

स्टीफन फ्लेमिंग और टीम रग्बी के कोच ने इन दिग्गजों को लेकर कही ये बात

दूसरी तरफ इस प्रदर्शनी मैच को लेकर टीम रग्बी के कोच और चयनकर्ता ग्राहम हेनरी ने कहा कि “इन दोनों की मौजूदगी से हमे काफी मदद मिलेगी। साल2014 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के अहम खिलाड़ी रहे माहेला जयवर्धने ने सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। “

इस मैच में टीम क्रिकेट की तरफ से स्टीफन फ्लेमिंग, डेनियल वेटोरी, नाथन एस्टल, ग्रांट इलियट, हामिश मार्शल, क्रिस हैरिस, काइल मिल्स, ल्यूक रोंची, नाथन मैकुलम, मैथ्यू सिंक्लेयर, जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते दिखायी देंगे।

Updated on:
3 Jan 2020, 1:06 PM IST
Published on: