क्रिकेट

एशिया कप से पहले मालिक का बयान, अन्य मैचों की तरह ही है भारत-पाकिस्तान मैच

आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 सितम्बर से शुरू होने जा रहे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 19 सितम्बर को दुबई में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें लगभग एक साल बाद एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।
2 min read
Feature image

नई दिल्ली। पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी शोएब मलिक ने आगामी एशिया कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर बन रहे माहौल को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि उनके लिए यह मैच भी अन्य मैचों की तरह ही होगा। आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 सितम्बर से शुरू होने जा रहे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 19 सितम्बर को दुबई में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें लगभग एक साल बाद एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।

अन्य मैचों की तरह होगा भारत पाक मैच
मलिक ने यहां शुक्रवार शाम संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ होने वाला मैच भी अन्य मैचों की तरह ही है। इसे ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे अनावश्यक दबाव बढ़ता है।" 36 साल के मलिक ने भारत के खिलाफ 39 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1661 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने कुल नौ वनडे शतक में से चार शतक भारत के खिलाफ लगाए हैं। इनमें से दो एशिया कप में ही लगाए गए हैं। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि ऐसे मैच खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ने का मौका देते हैं। मलिक ने कहा, "शायद यह एकमात्र ऐसा क्रिकेट मैच है जिसे न केवल भारत-पाकिस्तान के लोग देखते हैं बल्कि पूरा क्रिकेट जगत देखता है। यही वजह है कि यह सभी मैच खिलाड़ियों को हीरो बनने का मौका देते हैं ।"

19 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत
बता दें एशिया कप में ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग होंगे तो ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें होंगी। दोनों ग्रुप की चोटी की दो टीमें सुपर-फोर के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी। टूर्नमेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा । भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग से होगा। 19 सितंबर को भारतीय टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।

Published on:
08 Sept 2018 07:38 pm
Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच