
Manav Suthar, Sri Lanka vs India, 1st Test: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 165 रन से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 0-1 से बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की इस जीत के हीरो स्पिनर मानव सुथार रहे। सुथार ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 76 रन देकर चार और दूसरी पारी में 55 रन देकर छह विकेट झटके।
सुथार अपने करियर के पहले दो टेस्ट में दो फाइव-विकेट हॉल लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा यह कारनामा नरेंद्र हिरवानी, अक्षर पटेल, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और मोहम्मद निसार ने किया है। इतना ही नहीं, टेस्ट में सबसे कम मैचों में 10 विकेट हॉल का कारनामा करने वाले वे दूसरे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज हैं।
सुथार ने यह कारनामा अपने दूसरे मैच में ही कर दिया। उनके अलावा लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और अक्षर पटेल ने भी अपने दूसरे मुकाबले में ऐसा किया था। वहीं नरेंद्र हिरवानी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में ही 16 विकेट झटके थे।
3- नरेंद्र हिरवानी
3- अक्षर पटेल
2 - लक्ष्मण शिवरामकृष्णन
2-मोहम्मद निसार
2 - मानव सुथार
इसके अलावा भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में 10 विकेट हॉल लेने वाले वे छठे भारतीय हैं। दिग्गज अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ऐसा दो-दो बार कर चुके हैं। वहीं सुथार के अलावा मनिंदर सिंह, वेंकटपति राजू और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक बार ऐसा किया है।
1 - नरेंद्र हिरवानी (1988 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में 16/136)
2 - लक्ष्मण शिवरामकृष्णन
2- अक्षर पटेल
2 - मानव सुथार
4 - श्रीनिवास वेंकटराघवन
श्रीलंका को चौथी पारी में जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला था। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। श्रीलंका ने अपने शुरुआती 4 विकेट मात्र 47 रन पर गंवा दिए थे। यही वह समय था, जब टीम की हार तय हो गई थी। हालांकि, कप्तान धनंजय डी सिल्वा (59) और पहली पारी के शतकवीर सोनल दिनुशा ने 84 रन की पारी खेलकर टीम की हार कुछ देर के लिए टाली, लेकिन उनका ये प्रयास काफी नहीं था। दोनों के आउट होने के साथ ही श्रीलंका की पारी 77.4 ओवर में 206 रन पर सिमट गई और 165 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा बैठी।
2 - अनिल कुंबले, हरभजन सिंह
1 - मनिंदर सिंह, वेंकटपति राजू, रविचंद्रन अश्विन, मानव सुथार
युवा गेंदबाज मानव सुथार भारत के लिए दूसरी पारी के हीरो रहे। सुथार ने 23.4 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और सिराज-जडेजा ने 1-1 विकेट लिए। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पड्डिकल के 167, केएल राहुल के 82 और ध्रुव जुरेल के 51 रनों की मदद से 462 रन बनाए थे।
श्रीलंका पहली पारी में सोनल दिनुशा के 100 और निरोशन डिकवेला की 80 रनों की पारी के बावजूद 284 पर सिमट गई थी और 178 रनों से पिछड़ी थी। भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई थी। ऋषभ पंत ने 66 रन बनाए थे। 178 रन की बढ़त के आधार पर भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया था। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।