क्रिकेट

एयर इंडिया के एम्पलाइज पर भड़कीं शूटर मनु भास्कर, कार्रवाई की मांग की

-शूटर मनु भाकर को फ्लाइट में अनुमति के बाद ले जाने दिया हथियार। हुई बदसलूकी।-एयर इंडिया के अधिकारी और सुरक्षा प्रभारी मेरे साथ ऐसा व्यवहार कर रहे थे जैसे मैं एक अपराधी हूं।-शूटर मनु भाकर के पास थे दो पिस्टल और गोलियां।
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2021, 7:41 PM IST
manu_bhakar.jpg

नई दिल्ली। ओलंपिक कोटा विजेता पिस्टल शूटर मनु भाकर ने शुक्रवार शाम को आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर एयर इंडिया के अधिकारियों द्वारा उन्हें परेशान किया गया। भाकर के मुताबिक वह दिल्ली से भोपाल जा रही थीं। 19 वर्षीय हरियाणा की शूटर भोपाल शूटिंग अकादमी जा रही थीं और उनके पास दो पिस्टल और गोलियां थीं।

विमान को चढ़ने की नहीं दी थी अनुमति
मनु को इस कारण विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई लेकिन एयर इंडिया के शीर्ष अधिकारियों तथा खेल मंत्री किरण रिजिजू के अलावा नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार मनु को भोपाल के लिए अपने साजो-सामान के साथ उड़ान भरने की अनुमति मिल गई।

रिजिजू के हस्तक्षेप के बाद मिली एंट्री
इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर रोके जाने के बाद, 19 वर्षीय मनु ने खेल मंत्री किरन रिजिजू और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अपनी समस्या रखते हुए ट्वीट किया था। रिजिजू के हस्तक्षेप के बाद, वह अंतत: एआई 437 उड़ान में सवार हो गई।

खेल मंत्री को दिया धन्यवाद
मनु ने शुक्रवार को कई बार ट्वीट किया। इसकी शुरुआत रात 8.17 बजे हुई और उनका आखिरी ट्वीट 8.57 बजे आया, जब उन्हें उड़ान भरने के लिए मंजूरी दे दी गई। उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में खेल मंत्री को धन्यवाद दिया और लिखा थैंक्यू सर। आप सभी के जोरदार समर्थन के बाद भोपाल रवाना हो रही हूं। धन्यवाद भारत। रिजिजू ने ट्वीट कर जवाब दिया और लिखा आप भारत की गौरव हैं।

मनु आईएसएसएफ विश्व कप के लिए चुने गए शीर्ष निशानेबाजों में से एक हैं, जिसे नई दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 18 से 29 मार्च तक आयोजित किया जाना है।2018 यूथ ओलंपिक चैंपियन मनु ने नई दिल्ली में 8 से 14 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दूसरे दौर में 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में हिस्सा लिया था।

Updated on:
20 Feb 2021, 7:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IND U19 vs AFG U19: अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में भारत के सामने रखा 228 रन का लक्ष्य, थोड़ी देर में एक्शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, बगैर रुकावट खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे, जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट घोषित हुए ऋषभ पंत

एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट