क्रिकेट

एशेज के लिए चुनी गई टीम पर स्टीव वॉ और शेन वॉर्न समेत कई दिग्गजों ने उठाए सवाल

Steve Waugh और शेन वॉर्न ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को टीम में नहीं चुने जाने पर जताई हैरानी।

2 min read
steve waugh shane warne

सिडनी : इंग्लैंड ( England cricket team )के खिलाफ होने वाले एशेज सीरीज के लिए चुने गए 17 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम ( Australia cricket team ) में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को जगह न मिलने से कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नाराज हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन विकेटकीपर हैं

एशेज सीरीज के लिए चुनी गई टीम में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन के पास विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी है। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर मैथ्यू वेड ने दूसरे विकेटकीपर के तौर पर टीम में वापसी की है। वहीं बॉल टैंपरिंग में लगे बैन के बाद पहली बार टीम में लौटे बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट भी विकेटकीपिंग का जिम्मा उठा सकते हैं।

स्टीव वॉ ने जताई हैरानी

ऑस्ट्रलिया के दिग्गज बल्लेबाजी आलराउंडर और पूर्व कप्तान स्टीव वॉ टेस्ट टीम के मेंटर भी हैं। उन्होंने एलेक्स कैरी को टीम में जगह नहीं मिलने पर हैरानी जताई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आप मजाक कर रहे हैं। विश्व कप में उसकी बल्लेबाजी शानदार रही थी और वह टूर्नामेंट में दूसरा सबसे बेहतरीन विकेटकीपर था। इसके बावजूद उनका ऑस्ट्रेलियाई टीम में न होना चकित करने वाला है।

शेन वॉर्न ने अपनी टीम में कैरी को दी जगह

विश्व के महानतम लेग स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न ने भी एशेज के लिए चुनी अपनी टीम में एलेक्स कैरी को जगह दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पसंदीदा टीम भी जारी की है। उन्होंने लिखा है कि बर्मिंघम में होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए यह उनकी प्लेइंग इलेवन है।

मार्क टेलर ने भी एशेज टीम पर उठाया सवाल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर ने भी एशेज के लिए चुनी गई एशेज टीम पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जो बर्न्स और मध्यक्रम बल्लेबाज कुर्टिस पैटरसन को एशेज के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह न मिलने से वह बेहद निराश है। उन्होंने कहा कि बर्न्स और पैटरसन के लिए बुरा लग रहा है। ता है। इन दोनों ने अपने आखिरी टेस्ट मैच में शतक जड़े थे। लगता है कि चयनकर्ता आखिरी टेस्ट मैच के प्रदर्शन के बजाय मौजूदा फॉर्म को तरजीह दे रहे हैं। यही कारण है कि बैनक्रॉफ्ट, लबुशाने और वेड इस जंग में जीत गए।

Published on:
27 Jul 2019 04:51 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो