क्रिकेट

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल

South Africa tour of Namibia: साउथ अफ्रीका सीनियर पुरुष चयन समिति ने आगामी नामीबिया के दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें सबसे खास बात ये है कि पहली बार अफ्रीकी राष्‍ट्रीय टीम में डुआन जानसेन को शामिल किया गया है, जो मार्को जानसेन के जुड़वां भाई हैं।
2 min read
Aug 11, 2026
South Africa tour of Namibia, Duan Jansen,
साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी डुआन जानसेन। (फोटो सोर्स: cricbuzz)

South Africa tour of Namibia: नामीबिया दौरे के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान लेफ्ट आर्म स्पिनर ब्योर्न फोर्टुइन को सौंपी गई है। अफ्रीकी टीम पहले टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज खेलेगी, जिसमें तीसरी टीम जिम्‍बाब्‍वे है। इसके बाद यही टीम नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। प्रोटियाज टीम में
मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन जानसेन को पहली बार व्हाइट-बॉल टूर के लिए राष्‍ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

मार्को की तरह दाएं हाथ से बल्‍लेबाजी और बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं डुआन

बता दें कि डुआन जानसेन का जन्‍म भी भाई मार्को जानसेन के साथ 1 मई 2000 को हुआ था। दिलचस्‍प बात ये हैं कि वह भी अपने स्‍टार ऑलराउंडर जुड़वा भाई की तरह ही दाएं हाथ से बल्‍लेबाजी और बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि मार्को ऑलराउंडर हैं, तो डुआन तेज गेंदबाज हैं।

तीन भाइयों की जोड़ी को मिली टीम में जगह

दरअसल, इस साल की शुरुआत में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह साउथ अफ्रीका के लिए पहली टी20 सीरीज होगी, जिसमें कई रेगुलर खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया है। इस टीम में डुआन के अलावा अभी तक टी20 इंटरनेशनल नहीं खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश के भाई ईथन बॉश को भी जगह दी गई है। वहीं, कॉनर एस्टरहुइजन, जॉर्डन हरमन और नकोबानी मोकोएना को भी पहली बार वनडे इंटरनेशनल टीम में जगह दी गई है। जॉर्डन ने मार्च में न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था, लेकिन पहले मैच के दौरान ही उन्हें चोट लग गई थी। उनके भाई विकेटकीपर-बल्लेबाज रुबिन को भी टीम में शामिल किया गया है।

साउथ अफ्रीकी कोच शुकरी कॉनराड का बयान

साउथ अफ्रीकी कोच शुकरी कॉनराड ने टीम की घोषणा के बाद कहा कि यह खिलाड़ियों के लिए अपने इंटरनेशनल कैप को आगे बढ़ाने का एक शानदार मौका है। हमने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान देखा था कि कॉनर और नकोबानी क्या दे सकते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि जॉर्डन को उस सीरीज के शुरुआती मैच में चोट लग गई, इसलिए हम उसे इस लेवल पर एक और मौका मिलते देखने के लिए उत्सुक हैं।

28 अगस्‍त से होगा ट्राई सीरीज का आगाज

साउथ अफ्रीका के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों की लिस्ट से डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी और क्वेना मफाका को भी टीम शामिल किया गया है। मेजबान नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ साउथ अफ्रीका की टीम 28 अगस्त से 6 सितंबर तक टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज खेलेगी। इसके बाद मेजबान टीम के खिलाफ 9 से 13 सितंबर तक वनडे सीरीज होगी।

नामीबिया व्हाइट-बॉल टूर के लिए साउथ अफ्रीका स्क्वॉड

ब्योर्न फोर्टुइन, ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन जानसेन, क्वेना मफाका, मोकोएना, नकाबा पीटर, लहुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लुथो सिपामला, जेसन स्मिथ और प्रेनेलन सुब्रायन।

Updated on:
11 Aug 2026 04:51 pm
Published on:
11 Aug 2026 04:36 pm
Also Read
View All