क्रिकेट

IND VS WI : मैच रेफरी ब्रॉड ने पूरे किए 300 वनडे मैच

इंग्लैंड कै पूर्व बल्लेबाज क्रिस ब्रॉड ने बतौर आईसीसी मैच रेफरी 300 वनडे मैच पूरे कर लिए हैं। उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे तीसरे मैच में यह उपलब्धि हासिल की। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे शख्स हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 8:16 PM IST
Match referee Chris Broad completes triple century of ODIs
IND VS WI : मैच रेफरी ब्रॉड ने पूरे किए 300 वनडे मैच

नई दिल्ली । इंग्लैंड कै पूर्व बल्लेबाज क्रिस ब्रॉड ने बतौर आईसीसी मैच रेफरी 300 वनडे मैच पूरे कर लिए हैं। उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे तीसरे मैच में यह उपलब्धि हासिल की। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे शख्स हैं। आईसीसी के बयान के अनुसार, ब्रॉड ने 2004 में ऑकलैंड में बतौर मैच रेफरी पदार्पण किया था। वह श्रीलंका के रोशन माहानामा से अब सिर्फ 36 मैच पीछे हैं।
2015 में लिया था संन्यास

तीसरे स्थान पर जैफ
इस सूची में न्यूजीलैंड के जैफ क्रो तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 270 वनडे हैं जबकि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम 212 वनडे हैं। रोशन महानामा 2015 में संन्यास ले चुके हैं। ब्रॉड के नाम अभी तक 98 टेस्ट मैच हैं वह बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में 2019 में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में 100 टेस्ट मैच पूरे कर लेगें। ब्रॉड 100 टेस्ट मैचों में रेफरी बनने वाले दूसरे शख्स होंगे। उनसे पहले रंजन मदुगले ने यह मुकाम हासिल किया है।

300 बस नंबर नहीं
ब्रॉड ने कहा, "मैं इस बात को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और भाग्यशाली हूं कि इतने लंबे समय तक खेल का हिस्सा हूं। 300 मेरे लिए सिर्फ नंबर नहीं है बल्कि उन लोगों की कहानी है जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की ताकि मैं अपने सपने पूरे कर सकूं।"उन्होंने कहा, "इस सूची में सबसे ऊपर मेरा परिवार आता है और फिर ईसीबी तथा आईसीसी के मेरे साथी। इनके अलावा मैच ऑफिशियल पैनल में मेरे साथी।"

Published on: