क्रिकेट

Matt Renshaw Record: मैट रेनशॉ ने दक्षिण अफ्रीका में रचा इतिहास, शान मसूद का तोड़ा रिकॉर्ड

Matt Renshaw WTC Record: ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार पारी खेलकर शान मसूद का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानिए WTC में उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन और शानदार बल्लेबाजी की पूरी कहानी।
2 min read
• •
Oct 10, 2026
Matt Renshaw latest update.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैट रेनशॉ। (File Photo- IANS)

SA vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। रेनशॉ ने अपनी बेहतरीन पारी के दम पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर मेजबान टीम के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी इस पारी ने मुश्किल में फंसी ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मैट रेनशॉ दोहरे शतक के करीब

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन मैट रेनशॉ 378 गेंदों पर 186 रन बनाकर नाबाद थे। इस दौरान उन्होंने 21 चौके लगाए और 1 छक्का लगाकर क्रीज पर डटे रहकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला। रेनशॉ की इस शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें WTC के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका में मेजबान टीम के खिलाफ सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाला बल्लेबाज बना दिया।

शान मसूद का रिकॉर्ड टूटा

मैट रेनशॉ से पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शान मसूद के नाम दर्ज था। मसूद ने जनवरी 2025 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 251 गेंदों पर 145 रन बनाए थे। अब रेनशॉ ने 186 रन बनाकर शान मसूद के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ रेनशॉ ने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए एक यादगार पारी खेली।

मुश्किल में फंसी ऑस्ट्रेलियाई टीम को संभाला

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी एक समय मुश्किल में थी और टीम ने 124 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। ऐसे समय में रेनशॉ ने जिम्मेदारी संभाली और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं। उन्होंने नाथन ल्योन के साथ नौवें विकेट के लिए 134 रनों की अहम साझेदारी की। नाथन ल्योन 92 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए

फिल ह्यूज का रिकॉर्ड भी तोड़ा

मैट रेनशॉ के पास अब डरबन के किंग्समीड मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर का भी रिकॉर्ड बनाया। इस मैदान पर इससे पहले फिल ह्यूज के नाम सर्वोच्च व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज था, जिन्होंने मार्च 2009 में खेले गए टेस्ट की दूसरी पारी में 323 गेंदों पर 160 रन बनाए थे।

Updated on:
10 Oct 2026 06:50 pm
Published on:
10 Oct 2026 06:46 pm