क्रिकेट

MI vs GT, IPL 2025 Eliminator: जोस बटलर मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे? सामने आई यह वजह

Jos Buttler: IPL 2025 में जोस बटलर ने कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें 59.77 की औसत और 163.03 की स्ट्राइक रेट से कुल 538 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्द्धशतक ठोके हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 97 रन है।

2 min read
May 30, 2025
Jos Buttler (Photo Credit: IANS)

MI vs GT: IPL 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस अपने धाकड़ विकेट-कीपर बैट्समैन जोस बटलर के बगैर खेलने के लिए उतरी है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है कि 34 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज गुजरात टाइटंस के महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए क्यों उपलब्ध नहीं है?

दरअसल, जोस बटलर अपनी राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं की वजह से IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके चलते वह आईपीएल प्लेऑफ से बाहर हो गए हैं। वह इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज में खेलने के लिए उपलब्ध हैं। वह 29 मई से 10 जून तक इंग्लैंड के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलेंगे। यहां यह बताना महत्वपूर्ण है कि जोस बटलर ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। ऐसे में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम की बागडोर हैरी ब्रूक को सौंपी।

जोस बटलर IPL 2025 में कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें 59.77 की औसत और 163.03 की स्ट्राइक रेट से कुल 538 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्द्धशतक ठोके हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 97 रन है।

कुसल मेंडिस GT के लिए खेलने वाले दूसरे श्रीलंकाई

श्रीलंका क्रिकेटर कुसल मेंडिस ने गुजरात टाइटंस की ओर से IPL 2025 का एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू किया। उन्हें जोस बटलर की जगह टीम में शामिल किया गया है। मेंडिस गुजरात टाइटन्स के लिए खेलने वाले दूसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं, इससे पहले दासुन शनाका इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं।

इसके अलावा कुसल मेंडिस ने IPL डेब्यू के साथ अपना नाम रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज करा लिया है, क्योंकि वह आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ में अपना पहला टूर्नामेंट खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

Also Read
View All

अगली खबर