क्रिकेट

एशेज से पहले एक ही मैच में दो हैट्रिक लेकर स्टार्क ने बढाई इंग्लैंड की धड़कने

एशेज सीरीज से पहले मिचेल स्टॉर्क ने एक ही मैच में दो बार हैट्रिक लेकर इंग्लैंड की टीम को डरा दिया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2017, 4:03 PM IST
mitchell starc

नई दिल्ली। एशेज शुरू होने से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने दमदार प्रदर्शन इंग्लैंड टीम की धड़कने बढ़ा दी है। एशेज से ठीक पहले स्टार्क ने घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में एक ही मैच में दो बार हैट्रिक विकेट लेने का कारनामा किया। ऐसा करने वाले स्टार्क दुनिया के आठवें गेंदबाज बने। यह मैच न्यू साउथ वेल्स और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा था। जहां न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलते हुए स्टार्क ने ये कारनामा किया। स्टार्क के इस दमदार प्रदर्शन से इंग्लैड टीम सकते में होगी। बता दें कि पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का पहला मैच 29 नवंबर से खेला जाना है।

शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट मुकाबला में किया ये कारनामा
मिचेल स्टार्क ने ये कारनामा शेफील्ड शील्ड टूर्ऩामेंट के दौरान किया। चार दिवसीय शेफील्ड शील्ड मुकाबला ऑस्ट्रेलिया का प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट है। जहां दमदार प्रदर्शन कर युवा क्रिकेटर कंगारू टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करते है।

आठवें गेंदबाज बने स्टार्क
किसी एक मैच में दो बार हैट्रिक लेने का कारनामा करने वाले गेंदबाजों की संख्या बहुत कम है। इससे पहले मात्र सात ही ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। स्टार्क से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आरओ जेनकिन्स, अमीन लखानी, टीजे मैथ्यूज, सीडब्ल्यूएल पार्कर, जोगिंदर राव, ए. शॉ और अलबर्ट ट्रॉट एक मैच में दो बार हैट्रिक ले चुके हैं।

ऐसे किया ये कारनामा
सिडनी में खेले जा रहे इस मैच में सोमवार को स्टार्क ने तीन लगातार गेंदों पर जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेविड मूडी और साइमॉन मैकिन आउट किया। जबकि दूसरी पारी में स्टार्क ने बेहरेनडॉर्फ, मूडी और जेडब्ल्यू वेल्स को आउट किया। स्टार्क के इस धमाकेदार प्रदर्शन की दम न्यू साउथ वेल्स ने यह मुकाबला 171 रनों से जीत लिया।

23 नवंबर से 8 जनवरी तक चलेगा एशेज

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला विश्व प्रतिष्ठित एशेज सीरीज इस बार 23 नवंबर से शुरू होकर 8 जनवरी तक चलेगा। जिसमें दोनों देशों के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाएगे। इंग्लैंड की टीम में मारपीट के आरोपी बेन स्टोक्स को शामिल नहीं किया गया हैं।

Published on: