क्रिकेट

एक बार फिर इंग्लैंड के इस खिलाड़ी के ऊपर दर्शकों ने की नस्लीय टिप्पणी

इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर मोइन अली का कहना है के एशेज सीरीज के दौरान किसी ने उनके साथ अपमानजनक बर्ताव और नस्लीय टिप्पणी की हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2017, 2:02 PM IST
racist,2017 Ashes Test series,Ashes,England vs Australia,Australia cricket,England  Cricket team,

नई दिल्ली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज़ टेस्ट सीरीज जारी है। ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है। ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आलराउंडर मोइन अली ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुन कर आप भी चौक जाएंगे। अपने इस खुलासे से मोइन अली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है।

तुम्हारी कबाब की दूकान कब खुलती है
इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर का कहना है के एशेज सीरीज के दौरान किसी ने उनके साथ अपमानजनक बर्ताव और नस्लीय टिप्पणी की हैं। उन्होंने कहा मैच के दौरान किसी ने उनसे पुछा के मोइन तुम्हारी कबाब की दूकान कब खुलती है। यह सुन कर मोइन को बुरा लगा, बता दें मोइन अली इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज आलराउंडर है। मोइन ने इस अपमानजनक बर्ताव और नस्लीय टिप्पणी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है न ही वो करना चाहते है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड अपने फैंस के इस दुर्व्यवहार से काफी नाराज़ है। ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता का कहना है के अगर कोई भी दर्शक इस तरीके का व्यव्हार या टिप्पणी करता है तो उससे स्टेडियम से बाहर निकल दिए जाएगा और देश के सारे स्टेडियम से उसे बैन कर पुलिस कार्यवाही की जाएगी।

अगला मैच 14 दिसम्बर से
ये पहली बार नहीं है जब ऐसे मामले सामने आए हैं इससे पहले भी ऐसी अपमानजनक टिप्पड़िया होती रही हैं। खेल को खेल की तरह लिया जाना चाहिए इसे किसी के मज़हब, रंग या नस्ल से नहीं जोड़ना चाहिए। इंग्लैंड टीम इन दिनों बड़े ही बुरे दौर से गुजर रही हैं 5 मैचों की एशेज़ टेस्ट सीरीज में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से पीछे चल रहा है। ऐसे में ऐसे मामले खिलाड़ियों के मनोबल को ठेस पहुंचते हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज़ सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 नवंबर से पर्थ के वाका स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां इंग्लैंड की नज़र टीम में वापसी करने की होगी।

Published on: