क्रिकेट

आखिर KKR ने आंद्रे रसेल को क्यों किया बाहर? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई यह वजह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि आंद्रे रसेल को अभिषेक नायर की वजह से KKR से रिलीज किया गया।

2 min read
Nov 17, 2025
आंद्रे रसेल, क्रिकेटर, केकेआर (Photo Credit - IANS)

Mohammad kaif on Andre Russell: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का ऑक्शन अगले महीने होना है। इस ऑक्शन में जिन खिलाड़ियों को लेकर बोली लगेगी, उनमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से रिलीज किए गए आंद्रे रसेल का नाम भी होगा। केकेआर की तरफ से उन्हें रिलीज किया जाना सबसे हैरानी भरा था। अब इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर आईपीएल रिटेंशन पर चर्चा करते हुए कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आंद्रे रसेल को रिलीज किए जाने के पीछे अभिषेक नायर हैं। वह अपनी टीम बनाना चाहते हैं। उन्हें रिलीज करना सही नहीं। उन्हें आपने 12 करोड़ में खरीदा था। उन जैसे प्लेयर के लिए यह बड़ी रकम नहीं थी। उनके जैसा प्लेयर सदी में एक बार आता है। वे आउट ऑफ फॉर्म थे, लेकिन उन्होंने रन बनाना शुरू कर दिया था। लेकिन जैसे ही कोच बदला, उन्होंने टीम बदलनी शुरू कर दी। मुझे लगता है यह बड़ा फैसला है।

ये भी पढ़ें

सब डरकर खेल रहे…. टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका से हार पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा दावा

उन्होंने कहा कि आप कह सकते हैं कि आंद्रे रसेल अभी पीक पर नहीं थे, हालांकि यह IPL एक ऐसा प्रारूप है जहां अनुभवी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसके कई उदाहरण हैं। मुझे लगता है कि उनकी रिलीज का कारण अभिषेक नायर हैं। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को फिर से आंद्रे रसेल को साइन करने की सलाह दी।

आंद्रे रसेल का आईपीएल करियर

आंद्र रसेल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से की थी। वह 2012 और 2013 में दिल्ली कैपिटल्स टीम में थे। इसके बाद 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें टीम में शामिल किया और तब से वह 2025 तक इस टीम का हिस्सा थे।

आंद्रे रसेल ने अब तक आईपीएल में 140 मैच खेले हैं और 2651 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने कुल 12 अर्द्धशतक ठोके हैं। आईपीएल के इतने ही मैच में उन्होंने 9.51 की इकॉनमी से कुल 123 विकेट चटकाए हैं।

ये भी पढ़ें

Ranji Trophy 2025-26: कर्नाटक के युवा खिलाड़ी ने इस सीजन लगाया दूसरा दोहरा शतक, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पूरे किए 1000 रन

Also Read
View All

अगली खबर