क्रिकेट

पता चल गया, BCCI ने क्‍यों नहीं दी मोहम्मद शमी को कॉन्ट्रैक्ट

बीसीसीआई ने आज भारतीय क्रिकेटरों की कॉन्‍ट्रैक्‍ट जारी की है। इसमें भारत के स्‍टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम नहीं है।

2 min read
 bcci central contract

मुंबई : बीसीसीआई ने आज भारतीय क्रिकेटरों की कॉन्‍ट्रैक्‍ट जारी की है। इसमें भारत के स्‍टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम नहीं है। अभी तक यह कयास लगाया जा रहा था कि उनका सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट इसलिए रोक दिया गया है, क्‍योंकि उनकी पत्नी हसीन ने उन पर घरेलू हिंसा और व्यभिचार का अरोप लगाया है। हालांकि शमी ने इन आरोपों का खंडन किया है।

दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र टेस्‍ट जीत के थे नायक
बीसीसीआई ने जिन 26 अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी की है, उनमें शमी का नाम शामिल नहीं है, जबकि उन्होंने हाल में दक्षिण अफ्रीका के दौरे में भारत की एकमात्र टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

बीसीसीआई ने कहा, निजी मामले से कोई लेना देना नहीं
बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी की निजी जिंदगी से जुड़ी तमाम रिपोर्टों पर गौर किया है। यह पूरी तरह से निजी मामला और बीसीसीआई का इससे कोई लेना देना नहीं है। लेकिन बीसीसीआई के लिए यह बेहतर होगा कि वह किसी तरह की आधिकारिक जांच का इंतजार करे। इसलिए फिलहाल मोहम्मद शमी का नाम आज जारी सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटा दिया गया। हम फिर से दोहराना चाहेंगे कि इस फैसले का शमी की एक खिलाड़ी के रूप में योग्यता से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि यह वर्तमान परिस्थितियों में बचाव के लिए लिया गया है।

पत्‍नी ने लगाया आरोप, कहा कोर्ट ले जाऊंगी
मोहम्मद शमी की पत्नी के लगाए गए आरोपों को अफवाह बताने वाले शमी पर मॉडल पत्नी हसीन जहां का कहना है कि मेरे पास सबूत है। मैं इस मामले को कोर्ट में ले जाऊंगी। बता दें कि हसीन जहां ने पहले फेसबुक पर मो. शमी की अन्य महिलाओं से बातचीत के प्रिंट स्क्रीन शेयर किए थे। बाद में उन पोस्ट्स को बाद में हटा लिया गया। इसके बाद हसीन जहां मीडिया के सामने आई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मो. शमी पर कई बड़े आरोप लगाए।

पाक की लड़की के साथ किया रोमांस
हसीन जहां ने कहा कि वह बहुत बड़ा फ्लर्ट है। मेरे पास सभी सबूत हैं और वो शमी को जल्द ही अदालत में खींच कर ले जाएंगी। हसीन ने यह भी आरोप लगाया कि वो साउथ अफ्रीका से दुबई आया, वहां अलीशा नाम की पाकिस्तानी लड़की से मिला। दुबई में दोनों एक साथ एक होटल में ठहरे। लड़की के साथ रूम शेयर किया। रोमांस किया, सेक्स किया, और आने के बाद मेरे साथ मारपीट की।

कोच ने दिया था साथ
पत्नी के आरोपों पर शमी के कोच बदरुद्दीन ने शमी का साथ दिया था। बदरुद्दीन ने कहा था कि शमी बेहद शांत और शर्मिला लड़का है। उसके खेल को खराब करने की साजिश की गई है। बता दें कि मोहम्मद शमी ने भी खुद ट्वीट कर मामले पर अपनी सफाई दी थी।

शमी ने किया आरोपों का खंडन
शमी ने बुधवार को अपनी पत्नी हसीन जहां का उत्पीड़न करने और अवैध संबंधों के आरोपों को खारिज किया है। शमी ने ट्वीट किया, "मैं मोहम्मद शमी हूं। यह जितनी भी न्यूज हमारी निजी जिंदगी के बारे में चल रही है, ये सब सरासर झूठ है, ये हमारे खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है और यह मुझे बदनाम करने और मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है।"

Published on:
07 Mar 2018 11:12 pm
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन