क्रिकेट

हसीन की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के बाद अब शमी ने की मीडिया से बात, पढ़ें क्‍या कहा

मोहम्‍मद शमी ने कहा कि सुलह के लिए हसीन जहां उन्‍हें जहां बुलाएगी, वह वहां जाएंगे।

3 min read
Kolkata,Mohammad Shami,press conference,Hasin Jahan,hasin jahan press confrece, shami action depends upon the investigations,press conference kolkata,news in hindi, hindi news

नई दिल्‍ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन हर दिन नए-नए आरोप लगा रही हैं। रविवार 11 मार्च को भी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर उन्‍होंने मीडिया के सामने कुछ सनसनीखेज खुलासे किए, लेकिन अपनी बातचीत में उन्‍होंने मोहम्‍मद शमी से सुलह के संकेत भी दिए। हसीन जहां के कॉन्‍फ्रेंस के बाद मोहम्‍मद शमी ने भी रविवार को मीडिया से बातचीत की और उन्‍होंने भी पत्‍नी से सुलह के संकेत दिए। उन्‍होंने कहा कि पत्‍नी से सुलह के लिए उनसे जो भी बन पड़ेगा, वह करेंगे। हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान शमी ने उनकी पत्नी के ओर से उन पर लगाए गए आरोपों के बारे में एक शब्‍द भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि वह पत्‍नी से बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

कहा, बातचीत से मुद्दा हल हो जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं
मोहम्‍मद शमी ने मीडिया से कहा कि अगर ये मुद्दा बातचीत से हल हो जाए, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। आपसी तालमेल से मुद्दे को सुलझाना ही उन दोनों और उनकी बेटी के लिए बेहतर होगा। वह बोले, इसके लिए कोलकाता जाना पड़ेगा तो वह जाएंगे। हसीन उसे जहां भी बुलाएगी, वह बातचीत करने के लिए वहां जाएंगे।

हसीन ने कहा, शमी के गुनाह के सबूत हैं उनके पास
शमी के मीडिया में आने से पहले शमी की पत्नी हसीन जहां ने रविवार को कोलकाता में प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनके पास मोहम्‍मद शमी के गुनाह के सारे सबूत मौजूद हैं। शमी ने गुनाह किया है। उन पर जुल्‍म किया है। रिश्ता बचाने की जितनी कोशिशें कर सकती थीं, वह उन्‍होंने किया। लेकिन अब विवाद बहुत गहरा गया है। अब अगर समझौता किया तो लोग उन्‍हें ही गुनहगार ठहराएंगे।

शमी को दिए बहुत मौके
हसीन जहां ने बताया कि वह 4 दिनों तक शमी को समझाती रहीं, लेकिन हर बार यही कहता रहा कि उसने कोई गलती नहीं की है। इसके बाद उसने मुझे इग्नोर करना शुरू कर दिया। मैं उससे कहती रही कि मुझसे वादा करो। अब ऐसा नहीं करोगे। बीवी की इज्जत करोगे। इतना ही नहीं, सबूत मिलने के बाद तो शमी ने उनका फोन उठाना ही बंद कर दिया।

जब मोबाइल हाथ लगा, तब बदला बर्ताव
हसीन जहां ने कहा कि एक दिन बीएमडब्लयू कार से उन्हें शमी का मोबाइल मिला। शमी की सच्चाई उन्‍हें मोबाइल से ही पता चली। शमी को जब ये पता चला कि उसका फोन उन्‍हें मिल गया है, जिसमें सारे सबूत है, तब उनके व्‍यवहार में बदलाव आया। अगर उन्हें शमी का मोबाइल नहीं मिला होता तो वह उन्‍हें कब का तलाक का नोटिस भेज चुका होता। वह तो उन्‍हें छोड़ कर उत्‍तर प्रदेश भाग रहा था। फोन की वजह से ही रुक गया।

हसीन अब भी सबकुछ भूलने को तैयार
हसीन ने कहा कि हालांकि अब मामला काफी आगे जा चुका है। ऐसे में समझ नहीं आता की अब सुलह कैसे होगी। मैंने अपने रिश्ते को बचाने के लिए उसे काफी समझाया। वह वापस आने की कोशिश करे तो अब भी इस बारे में सोच सकती हैं। उन्‍होंने कहा कि शमी खुद को बचाने के लिए सब कुछ कर रहा है। मैंने मीडिया को सभी सबूत सौंप दिए हैं। मीडिया मामले की पड़ताल क्यों नहीं करता।

शमी का परिवार कोलकाता लौटा
इस बीच शमी-हसीन प्रकरण में दिल्ली लौटे शमी के परिजन रविवार को फिर से कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। शनिवार रात करीब रात 11 बजे परिजन कोलकाता से दिल्ली लौट आए थे। परिजनों का अचानक वापस कोलकाता जाने के पीछे माना जा रहा है कि इस मामले में सुलह के प्रबल आसार बन गए हैं।

यह है मामला
हसीन जहां ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा, रेप और मारपीट समेत जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। इस मामले में शमी पर गैर जमानती धाराएं लगाई हैं।

Published on:
11 Mar 2018 06:18 pm
Also Read
View All
2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन

ENG vs NZ: काला चश्मा पहनकर बल्लेबाजी के लिए उतरे ग्लेन फिलिप्स, जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक, मैदान पर लूट ली महफिल

Vaibhav Sooryavanshi के श्रीलंकाई खिलाड़ियों से विवाद पर BCCI का रुख साफ, कहा- मैदान के मामलों में दखल नहीं देंगे