नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी का उनकी पत्नी हसीनजहां के साथ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इस विवाद में रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। अब तक शमी के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे करने वाली हसीन जहां के बारे में भी एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस विवाद में अब हसीन जहां के पहले पति सामने आए हैं। जी हां हसीन जहां के मोहम्मद शमी के दूसरे पति है। शमी के निकाह करने से पहले हसीन ने एक और शादी की थी। इस शादी के बाद उनके दो बच्चें भी है। हालांकि बाद में हसीन जहां का पहले पति से तलाक हो गया था।