क्रिकेट

पत्नी के आरोपों पर पहली बार बोले शमी, मेरा गेम खराब करने की कोशिश

भारतीय तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां का उत्पीड़न करने और अवैध संबंधों के आरोपों को खारिज किया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2018, 2:55 PM IST
mohammad Shami tweets on his wife's allegation, says I am innocent

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी अपनी पत्नी की वजह से मुश्किलों में आ गए हैं। दरअसल मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने कई महिलाओं से अवैध संबंध होने का आरोप लगाए थे जिसके बाद वे लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन अब खबर आई है के शमी ने बुधवार को अपनी पत्नी हसीन जहां का उत्पीड़न करने और अवैध संबंधों के आरोपों को खारिज किया है। शमी ने ट्वीट किया, "मैं मोहम्मद शमी हूं। यह जितनी भी न्यूज हमारी निजी जिंदगी के बारे में चल रही है, ये सब सरासर झूठ है, ये हमारे खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है और यह मुझे बदनाम करने और मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है।"

बातचीत के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए
शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर व्हाट्सएप और फेसबुक मेसेंजर पर विभिन्न महिलाओं के साथ की गई शमी की बातचीत के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए थे। उन्होंने उन महिलाओं की तस्वीरें और फोन नंबर भी अपलोड किए। हसीन जहां ने आरोप लगाया कि शमी के परिवार के सदस्यों ने उनकी हत्या करने की कोशिश भी की।

हसीना का आरोप
हसीन जहां ने कहा, "उनके परिवार में हर व्यक्ति मुझे प्रताड़ित करता था। उनकी मां और भाई भी मेरे साथ दुर्व्यवहार करते थे। यह मारपीट सुबह के 2-3 बजे तक चलती थी। वे मेरी हत्या भी करना चाहते थे।" जहां ने कहा, "मैंने उन्हें (सुधरने का) बहुत समय दिया और खुद को शांत रखने की काशिश की लेकिन अपनी गलतियां स्वीकार करने के बजाया, वह अपना गुस्सा मुझ पर निकालते थे और यहां तक कि उन्होंने मुझे धमकी भी दी कि चुप रहने में ही मेरी बेहतरी है।"

अभी भी शमी से उम्मीद
जहां के वकील जाकिर हुसैन ने कहा कि हसीन जहां को अभी भी उम्मीद है कि कानूनी कार्रवाई करने से पहले शमी बदल जाएंगे। हुसैन ने आईएएनएस से फोन पर कहा, "वह इस मामले को कुछ समय दे रही हैं। इसलिए हम कानूनी कार्रवाई करने से पहले इंतजार करेंगे।"

Published on: