नई दिल्ली। 51 दिनों तक चलने वाले आईपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत 7 अप्रैल, 2018 को होगी। खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो चुकी है। खिलाड़ियों की नीलामी के बाद अब टीम के कप्तानों की नियुक्तियां की जा रही हैं। हर टीम अपने अपने कप्तान चुन रही है। राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाईट राइडर्स के बाद अब दिल्ली डेयर डेविल्स ने अपनी टीम का कप्तान चुन लिया है। दिल्ली ने भारतीय दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर को अपना कप्तान चुना है।