क्रिकेट

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी के बाद मोहम्मद शमी ने किया कमाल, डिफेंडिंग चैंपियन की हालत खराब

Mohammed Shami Wickets in Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी के शानदार 92 रन के बाद मोहम्मद शमी ने गेंद से कहर बरपाया। शमी ने दूसरी पारी में दो विकेट चटकाकर सेंट्रल जोन की मुश्किलें बढ़ा दीं।
2 min read
Sep 01, 2026
mohammad Shami and Vaibhav Suryavanshi
मोहम्मद शमी और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- BCCI)

Mohammad Shami in Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी की आंधी के बाद मोहम्मद शमी ने कहर बरपा दिया है, जिसकी वजह से सेंट्रल जोन की हालत खराब हो गई है। खेल के तीसरे दिन डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन ने सिर्फ 63 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए, जिसमें मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए हैं। शमी ने सबसे पहले आर्यन जुयाल को 8 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा और फिर यश राठौड़ को एलबीडब्ल्यू कर दूसरा विकेट चटकाया। दोनों ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके।

पहली पारी में भी चटकाए थे 2 विकेट

पहली पारी में भी मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए थे। उन्होंने 16 ओवर की गेंदबाजी में 42 रन खर्च किए थे, जिसकी वजह से सेंट्रल जोन 266 रन पर ढेर हो गई थी। इसके अलावा मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने तीन-तीन विकेट चटकाए थे, तो मोहम्मद कुरैशी ने दो विकेट लिए थे।

सूर्यवंशी ने खेली थी 92 रन की तूफानी पारी

ईस्ट जोन ने भी 266 रन बनाए, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 92 रन की पारी खेली, तो अभिमन्यु ईश्वर ने 69 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और सेंट्रल जोन की ओर से सारांश जैन एक विकेट के लिए तरसते नजर आए, तो वहीं हर्ष दुबे ने चार विकेट चटकाए। इसके अलावा आर्यन पांडे और यश ठाकुर को तीन-तीन सफलताएं मिलीं।

वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वर ने पहले विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी की थी, लेकिन उसके बाद अगले 104 रन के अंदर पूरी टीम ढेर हो गई। दूसरी पारी में सेंट्रल जोन की शुरुआत खराब रही और कुणाल चंदेल 6 रन, राकेश कुरपाही पवन के स्कोर पर, आर्यन जुयाल 29 रन के स्कोर पर आउट हुए, तो रजत पाटीदार 37 और आर्यन पांडे 58 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। यश राठौड़ भी पांच रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार हो गए। दूसरी पारी में शमी के अलावा मुकेश कुमार ने भी दो विकेट झटके हैं, तो अभिजीत सरकार को एक विकेट मिला।

Updated on:
01 Sept 2026 11:07 am
Published on:
01 Sept 2026 11:07 am
Also Read
View All
ENG vs PAK: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद मीटिंग में क्या बातें करते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी, मोहम्मद अब्बास ने किया खुलासा

ENG vs PAK: बीच सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट का ड्रामा देख भड़के कामरान अकमल, इंग्लैंड में बचे खिलाड़ियों की बताई हालत

CPL 2026: शिमरन हेटमायर ने उड़ाए 9 छक्के और 8 चौके, तूफानी शतक ठोक अमेजन वॉरियर्स को दिलाई रोमांचक जीत

AUS vs SA ODI Series: वर्ल्डकप से पहले ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में बड़ा बदलाव, मार्नस लाबुशेन ड्रॉप, ट्रेविस हेड- मिचेल मार्श की वापसी

वैभव सूर्यवंशी को सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक नहीं, मिल सकते हैं तीन मौके, शतक जड़ते ही बदलेंगे इतिहास