क्रिकेट

मोहम्मद शमी के खिलाफ 4 ओवर में 10 रन भी नहीं बना पाई सनराइजर्स हैदराबाद, ओपनर्स को किया ढेर

Mohammed Shami IPL 2026 Record: आईपीएल की सबसे आक्रामक बल्लेबाजी के सामने मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन खर्च किए और दोनों ओपनर्स को सस्ते में पवेलियन भेजा।

2 min read
Apr 05, 2026
मोहम्मद शमी (फोटो- IANS)

IPL 2026, Mohammed Shami vs SRH: पिछले एक साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी करने उतरे लखनऊ सुपर जायंट्स के इस तेज गेंदबाज ने ओपनर्स को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। शमी ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले आउट किया, तो अगले ओवर में ट्रैविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया।

ये भी पढ़ें

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव, ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर बताया क्यों करेंगे पहले बॉलिंग

सिराज-दीपक चाहर को छोड़ा पीछे

शमी ने अपने शुरुआती दो ओवर में ही 2 विकेट झटके और इसी के साथ वह पावरप्ले में 2023 से आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। इस लिस्ट में टॉप पर ट्रेंट बोल्ट हैं, जिनके नाम 32 विकेट हैं। वहीं, शमी ने भुवनेश्वर कुमार के 25 विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस दौरान उन्होंने मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर (दोनों 24 विकेट) को पीछे छोड़ दिया।

मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने टॉस के समय ही संकेत दे दिया था कि पिच से शुरुआत में मदद मिल सकती है, और शमी के साथ लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर में इसे सही साबित कर दिया।

4 ओवर में सिर्फ 9 रन दिए

आलम यह रहा कि 10 ओवर तक सनराइजर्स हैदराबाद, जिसे आईपीएल की सबसे खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप में गिना जाता है, 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 35 रन ही बना सकी। दोनों ओपनर्स के सस्ते में आउट होने के बाद कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सिर्फ 1 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद लियम लिविंगस्टन भी 14 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद शमी ने इस मुकाबले में 4 ओवर में सिर्फ 9 रन खर्च किए और 2 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनका गेंदबाजी इकोनॉमी रेट 2.20 रहा।

आईपीएल 2026 की शुरुआत दोनों टीमों के लिए अच्छी नहीं रहा, जहां हैदराबाद की टीम को बेंगलुरु ने शिकस्त दी, तो लखनऊ सुपरजायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। SRH की टीम को दूसरे मुकाबले में जीत मिली, जहां उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खाता खोला।

Also Read
View All

अगली खबर