क्रिकेट

टीम इंडिया के इस स्टार क्रिकेटर पर पत्नी का गंभीर आरोप, कहा – कई महिलाओं से बनाए अवैध संबंध

भारतीय टेस्ट टीम के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए है। इन आरोपों में उनके कई महिलाओं से अवैध संबंध होने की बात है।   

2 min read
team india

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका में है। जहां टीम बांग्लादेश और मेजबान श्रीलंका के साथ निदहास ट्रॉफी में हिस्सा ले रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम के कई स्टार क्रिकेटरों को आराम दिया गया है। जिसके चलते मंगलवार को खेले गए सीरीज के पहले मैच में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय क्रिकेट टीम की इस खबर के साथ-साथ एक और बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टेस्ट टीम के दिग्गज गेंदबाज पर उनकी ही पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए है। पत्नी द्वारा लगाए गए इन आरोपों के कारण भारतीय क्रिकेट प्रंशसकों में निराशा है।

कौन है वो तेज गेंदबाज -
भारतीय टेस्ट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने कई महिलाओं से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। शमी की पत्नी हसीनजहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक के बाद एक कई अहम खुलासे किए। शमी की पत्नी ने सुबह नौ बजे से लेकर एक बजे की बीच इस मामले से जुड़े हुए करीब ग्यारह पोस्ट शेयर और रीशेयर किए हैं। इनमें उन्होंने शमी के गैर-महिलाओं के साथ वट्सऐप मैसेज़िस को सार्वजनिक कर दिया है।

शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप -
फेसबुक पोस्टों के बाद मीडिया से बात करते हुए हसीनजहां ने मोहम्मद शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शमी ने उनका शारीरिक और मानसिक तौर पर लगातार शोषण किया है। हसीनजहां ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद भी शमी ने उनके साथ मारपीट की। हसीनजहां ने यह भी कहा कि उसके परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रखी है।

अश्लील बातचीत का खुलासा-
हसीनजहां ने जिन पोस्टों को शेयर किया है, उसमें मोहम्मद शमी की अन्य महिलाओं के साथ अश्लील बातचीत का स्क्रीनशॉट भी है। इन तस्वीरों से साफ जाहिर होता है कि मोहम्मद शमी की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले शमी का मोबाइल गायब हो गया था। जिसके बाद वे बुरी तरह से भड़क उठे थे।

पुलिस का मामला बना -
मोहम्मद शमी के परिवार से तंग आ चुकी हसीनजहां कोलकाता में पुलिस की शरण में भी गई। हालांकि अब वो कानूनी कार्रवाई करने के बारे में विचार कर रही हैं। गौरतलब हो कि मोहम्मद शमी और हसीनजहां की जोड़ी पहले भी कई बार सोशल मीडिया की वजह से सुर्खियों में रहा है। इन दोनों की तस्वीरों पर कई बार फतवा भी जारी हो चुका है।

Published on:
07 Mar 2018 09:09 am
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन