Most Matches in IPL: आईपीएल 2026 में ऐसे 4 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो अब तक 250 से अधिक मैच खेल चुके हैं। हालांकि इस लिस्ट में एक और खिलाड़ी शामिल है लेकिन वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।
Most Matches Played in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में 19वां सीजन खेला जा रहा है। इस लीग में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और फील्डिंग से अपनी चमक बिखेरी है। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जिन्होंने सिर्फ मैदान पर उतरकर रिकॉर्ड बुक (IPL Records) में अपना नाम दर्ज करवाया। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने आईपीएल (IPL) करियर में 250 से ज्यादा मैच खेले हैं।
अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को पांच आईपीएल खिताब जिता चुके माही ने आईपीएल करियर में सर्वाधिक मैच खेले (Most Matches in IPL History) हैं। धोनी (MS Dhoni) ने साल 2008 से अब तक कुल 278 मैच खेले, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए।
एक ओर माही ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच आईपीएल ट्रॉफी दिलाईं, तो दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 5 टाइटल जिताए। रोहित ने इस लीग में साल 2008 से अब तक कुल 273 मैच खेले, जिसमें 29.93 की औसत के साथ 7,124 रन जुटाए। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल में 2 शतक लगा चुके हैं।
इस दिग्गज बल्लेबाज ने सभी 19 सीजन सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की ओर से खेले। इस दौरान कोहली (Virat Kohli) 268 आईपीएल मुकाबलों में नजर आए, जिसमें 39.86 की औसत के साथ 8,730 रन बनाए। कोहली ने इस लीग में कुल 8 शतक लगाए हैं।
इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने साल 2008 से 2024 के बीच आईपीएल करियर में कुल 257 मैच खेले। इस दौरान 26.31 की औसत के साथ 4,842 रन अपने नाम किए। कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आईपीएल में 22 अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से 161 छक्के और 466 चौके निकले।
इस ऑलराउंडर ने आईपीएल करियर में अब तक 254 मैच खेले हैं, जिसमें 27.86 की औसत के साथ 3,260 रन बनाए। जड्डू (Ravindra Jadeja) इस लीग में 170 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में 5 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 117 छक्के और 240 चौके निकले।