
India Tour of Sri Lanka 2026: भारतीय टीम ने पहली बार श्रीलंका के खिलाफ 1982 में टेस्ट सीरीज खेली थी, उसके बाद से अब तक दोनों टीमें 19 सीरीज में आमने सामने हुई हैं। इन 19 सीरीज में दोनों देशों के कई महान बल्लेबाजों ने हिस्सा लिया है लेकिन विराट कोहली ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक सीरीज में 500 या उससे अधिक रन बनाए हैं। कोहली के नाम भारत-श्रीलंका के बीच एक टेस्ट सीरीज में 610 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
भारत की और से सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों ने कई सीरीज में हिस्सा लिया है तो श्रीलंका की ओर से कुमार संगाकारा, महेला जयवर्धने, सनथ जयसूर्या और मर्वन अट्टापट्टु ने भारत के खिलाफ टेस्ट में बल्लेबाजी की है, लेकिन कभी भी ये बल्लेबाज एक सीरीज में 600 रन नहीं बना पाए। विराट कोहली के बाद एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम है। जयसूर्या ने 1997 में श्रीलंका में भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की 3 पारियों में 2 शतक लगाते हुए 571 रन बनाए थे। जयसूर्या का औसत 190.33 रहा था। उस सीरीज में जयसूर्या ने तिहरा शतक लगाया था।
जयसूर्या ने 340 रन की पारी खेली थी, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर भी है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सहवाग के नाम है, जिन्होंने 491 रन 2009 में बनाए थे। उस दौरान उन्होंने 3 मैचों की 4 पारियों में बल्लेबाजी की थी। कोहली ने 2017-18 में खेली गई भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 610 रन बनाकर जयसूर्या और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उन्होंने 3 मैचों की 5 पारियों में बल्लेबाजी थी।
संगाकार ने 2009-10 टेस्ट सीरीज में 467 रन बनाए थे तो दिनेश चंदीमल ने 2017-18 वाली सीरीज में 366 रन बनाए थे। इस बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 2 मैच खेलने हैं और इन 4 पारियों में 611 रन बना पाना मुश्किल लग रहा है। दोनों टीमों को कोई बल्लेबाज अगर हर पारी में 150 रन बनाए, तो भी वह कोहली के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकता। हालांकि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज सहवाग और संगाकारा के रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकते हैं, हालांकि उसके लिए भी उन्हें चारों पारियों में कम से अर्धशतक से ज्यादा रन बनाने होंगे।