Most Sixes in T20 World Cup History: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप का 10वां संस्करण 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जहां 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और लगभग 300 खिलाड़ी प्रदर्शन करते नजर आएंगे।
Most Sixes in Men's T20 World Cup History: 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का आगाज़ होगा, जिसमें 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में 20 टीमों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप से दो टीमें सुपर 8 में पहुंचेंगी। सुपर 8 में टीमों को दो ग्रुप में रखा जाएगा और वहां से चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। उपमहाद्वीपीय कंडीशन में मुकाबले होने के कारण उम्मीद है कि छक्कों की जमकर बारिश होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज के नाम हैं।
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 2007 से 2021 तक 33 मैचों की 31 पारियों में 63 छक्के लगाए हैं और वह इस सूची में सबसे ऊपर हैं। उनके बाद भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 47 मैचों में 50 छक्के लगाए हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर 45 मैचों में 36 छक्के जड़ चुके हैं और वह इस वर्ल्ड कप में भी अपनी टीम का हिस्सा होंगे। एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो जोस बटलर सबसे ऊपर नजर आएंगे।
वहीं डेविड वॉर्नर के नाम 40 छक्के हैं, जबकि विराट कोहली ने 35 छक्के जड़े हैं। युवराज सिंह ने 31 मैचों में 33 छक्के लगाए हैं। शेन वॉटसन ने भी 31 छक्के लगाए हैं और मैक्सवेल 30 छक्के लगा चुके हैं। वह इस बार भी वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएंगे। एबी डिविलियर्स ने 30 छक्के लगाए हैं। अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम 28 छक्के हैं। क्विंटन डिकॉक के नाम 25 छक्के हैं, वहीं ड्वेन ब्रावो ने भी 25 छक्के लगाए हैं। श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम भी 25 छक्के दर्ज हैं।
निकोलस पूरन 23 छक्के लगा चुके हैं। मार्कस स्टोइनिस के नाम 22 छक्के हैं। सूर्यकुमार यादव और मिचेल मार्श ने 21-21 छक्के लगाए हैं। हार्दिक पांड्या के नाम 19 छक्के हैं, जबकि डेविड मिलर ने 18 छक्के लगाए हैं। ट्रैविस हेड 15 छक्के मार चुके हैं। आरोन जोन्स के नाम 14 छक्के हैं, हालांकि वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। एडन मार्करम के नाम 12 छक्के हैं, जबकि इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और रोवमैन पॉवेल ने 10-10 छक्के लगाए हैं।