क्रिकेट

भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 10 इनिंग में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले चार बल्लेबाज

जबसे टी-ट्वेटी क्रिकेट की शुरुआत हुई है तबसे सभी खिलाड़ियों में रन बनाने की होड़ सी मची हुई है। हर खिलाड़ी चाहता है कि वह तेजी से अपनी टीम के लिए के रन बनाए। आज इस आर्टिकल हम आपके लिए ऐसे ही चार बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होने भारत के लिए ओपन करते हुए पहली 10 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2022, 9:31 PM IST
ishan_kishan_and_rohit_sharma.jpg
Ishan kishan and Rohit Sharma

साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर हैं, पांच मैचो की टी-ट्वेटी सीरीज में साउथ अफ्रीका 2-0 से आगे चल रही हैं। भारत की तरफ से अब तक ईशान किशन (Ishan Kishan) ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। पहले दो मैचों में ईशान किशन ने 76 और 34 रनों की पारी खेली और कुल 110 रन अभी तक इस सीरीज में बना चुके हैं। इतने रन बनाने के साथ ही ईशान किशन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह भारत की तरफ से ओपन करते हुए पहली 10 इनिंग में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

ईशान किशन ने दिग्गजो को छोड़ा पीछे

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में 27 रन बनाने के साथ ही ईशान किशन भारत की तरफ से ओपन करते हुए पहली 10 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और केएल राहुल को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था जिन्होंने पहली 10 पारियों में 348 रन बनाए थे, वहीं इसके बाद 318 गौतम गंभीर और 286 रनों के साथ रोहित शर्मा चौथे नंबर पर मौजूद हैं। और आप युवा ईशान किशन में सभी को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।


वही ओवरऑल T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात हो तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद है। रोहित ने 125 मैच खेलते हुए 32.17 की औसत से कुल 3313 रन बनाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 97 टी-20 मुकाबलों में 51.5 की औसत से 3296 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें - IPL Media Rights E-Auction: BCCI पर हुई पैसों की झमाझम बारिश, करोड़ो में बिके मीडिया राइट्स, आसान भाषा मे समझे A,B, C और D पैकेज के बारें में

Updated on:
13 Jun 2022, 9:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े