क्रिकेट

IND vs NZ: न रोहित शर्मा न विराट कोहली, न्यूजीलैंड के खिलाफ गरजता है इस बल्लेबाज का बल्ला, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

India vs New Zealand T20 Series 2026: ईशान किशन के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं।
2 min read
• •
Oct 21, 2026
IND vs NZ T20
ईशान किशन और संजू सैमसन (फोटो- IANS)

IND vs NZ T20 Series 2026: टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है और वहां उसे पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। अब तक खेले गए मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। साथ ही, न्यूजीलैंड में भी भारतीय टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है और इसकी वजह है भारतीय टीम के बल्लेबाज। कीवी टीम के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज स्कॉड में शामिल नहीं है लेकिन एक बल्लेबाज है, जो कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकता है।

टॉप 2 बल्लेबाज स्कॉड में ही नहीं

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव 526 रन बनाकर पहले स्थान पर हैं, तो रोहित शर्मा 511 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, ये दोनों ही क्रिकेटर अब टी20 टीम में नहीं हैं। इसके अलावा केएल राहुल ने 322 रन बनाए हैं, तो विराट कोहली ने 311, जबकि हार्दिक पंड्या 260 रन बना चुके हैं। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 6 मैचों में 234 रन बनाए हैं, जबकि श्रेयस अय्यर ने 13 मैचों में 225 रन बनाए हैं।

हालांकि, जो खिलाड़ी अभी टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हैं, उनमें सबसे ज्यादा रन ईशान किशन के नाम हैं। उन्होंने 12 मैचों में 31 की औसत से 372 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162 का रहा है। भारतीय टीम के स्क्वाड में अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं, जिन्होंने लगभग 47 की औसत से 234 रन बनाए हैं और तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 248 का रहा है। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 मैचों में 25 की औसत से 225 रन बनाए हैं। उनके इस आंकड़े को अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

सूर्या के एक और रिकॉर्ड पर ईशान कि नजर

ऐसे में ईशान किशन एक बार फिर से भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में रनों का अंबार लगा सकते हैं और वह रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए ईशान किशन को इस सीरीज में 155 रन बनाने होंगे। साथ ही ईशान सिर्फ 7 रन बनाते ही एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। ये रिकॉर्ड भी सूर्यकुमार यादव के नाम है, जिन्होंने 2022 में ये कारनामा किया था।

टी20 सीरीज का पहला और दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होंगे। इन मैचों को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा सोनी लिव ऐप और सोनी लिव की वेबसाइट पर इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20I रन

भारतीय बल्लेबाजमैचरनऔसतशतकअर्धशतकस्ट्राइक रेट
सूर्यकुमार यादव1452652.6014170.22
रोहित शर्मा1751134.0606141.16
ईशान किशन1237231.0012162.44
केएल राहुल832246.0003137.60
विराट कोहली1031134.5502138.83
हार्दिक पंड्या1926020.0000130.65
अभिषेक शर्मा623446.8003248.93
श्रेयस अय्यर1322525.0001124.30
एमएस धोनी1122337.1600111.50
Updated on:
21 Oct 2026 09:22 pm
Published on:
21 Oct 2026 09:22 pm