क्रिकेट

India vs Australia: भारत के लिए T20i में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले दूसरे कप्तान बने रोहित शर्मा, कोहली को छोड़ा पीछे

India vs Australia: हाल में ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। ये सीरीज जीतकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। वह अब टीम इंडिया के लिए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2022, 9:39 PM IST
Rohit Sharma and Virat Kohli
Rohit Sharma and Virat Kohli

India vs Australia: बीते रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। जिसमें टीम इंडिया ने रोमांचक तरीके से 6 विकेट से जीत दर्ज कर ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराया बल्कि सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी के लिए अक्षर पटेल को मैन ऑफ द सीरीज जबकि सूर्यकुमार यादव को तीसरे मुकाबले में 68 रनों की शानदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया। वहीं ऑस्ट्रेलिया खिलाफ सीरीज जीतकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इतिहास रच दिया है। वह अब भारत के लिए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं

रोहित ने कोहली को छोड़ा पीछे:

जैसा कि आपको मालूम है कि भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों के T20 सीरीज में 2-1 से हराया। इस जीत के बाद रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। अब वह टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। अब उनके नाम 33 मैचों में टीम इंडिया के लिए कप्तानी करते हुए जीत दर्ज है जबकि कोहली 32 जीत के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को T20 सीरीज में हराकर टीम इंडिया पाकिस्तान को पछाड़ इस मामले में बनी नंबर 1

वहीं पहले नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को कुल 42 बार T20 इंटरनेशनल मैचों में जीत दिलाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन को अगर टीम इंडिया अगले 1 साल तक जारी रखने में कामयाब रहती है तो रोहित धोनी को पीछे छोड़, कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान भी बन सकते हैं। 28 सितंबर रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलने जा रही है।

यह भी पढ़ें: IND vs SA: देखें 28 सितंबर से शुरू हो रही टी-ट्वेंटी सीरीज का पूरा शेड्यूल

Updated on:
26 Sep 2022, 9:39 PM IST
Published on: