क्रिकेट

ICC Hall of Fame 2025: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आईसीसी हॉल ऑफ फेम में हुई एंट्री

MS Dhoni inducted ICC Hall of Fame: एमएस धोनी के अलावा जिन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम 2025 में जिन्हें जगह मिली, वे खिलाड़ी हैं- मैथ्यू हेडन, डेनियल विटोरी, हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ, सना मीर और सारा टेलर।

2 min read
Jun 09, 2025
MS Dhoni

ICC Hall of Fame 2025: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। यहां यह बता दें कि 43 वर्षीय धोनी उन सात खिलाड़ियों (5 पुरुष और 2 महिलाएं) में से एक हैं, जिन्हें पिछले कुछ वर्षों में शामिल किए गए 115 खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली। इतना ही नहीं वह क्रिकेट की वैश्विक संस्था की ओर से सम्मानित होने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी और 9वें पुरुष क्रिकेटर भी हैं।

एमएस धोनी के अलावा जिन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम 2025 में जगह मिली, वे खिलाड़ी हैं- मैथ्यू हेडन, डेनियल विटोरी, हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ, सना मीर और सारा टेलर।

इस अहम मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने कहा, "आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना सम्मान की बात है, जो दुनिया भर के विभिन्न पीढ़ियों के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है। ऐसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ अपना नाम याद किया जाना एक अद्भुत एहसास है। यह ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।"

भारत के लिए 2007 में डेब्यू करने के बाद एमएस धोनी ने 2007 में पहले ICC T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की कप्तानी संभाली और टीम को ट्रॉफी दिलाई। उन्होंने 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। धोनी ने 350 वनडे मैचों में 50.57 की औसत से कुल 10,773 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 73 अर्द्धशतक शामिल हैं।इतना ही नहीं उन्होंने 90 टेस्ट मैच भी खेले। इस प्रारूप में उन्होंने 4876 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक शामिल हैं।

रवि शास्त्री ने जमकर की तारीफ

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने एमएस धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, कि मैंने कभी किसी खिलाड़ी में इस तरह का स्वभाव नहीं देखा। उसे किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता। वह शून्य पर आउट हो जाता है या विश्व कप जीतता है, लेकिन उसका स्वाभाव वही रहता है। इसमें बिल्कुल कोई अंतर नहीं है, और ऐसा मैंने किसी भी खिलाड़ी में नहीं देखा, कम से कम भारत में तो नहीं।

ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी

सुनील गावस्कर - 2009
बिशन सिंह बेदी - 2009
कपिल देव - 2005
अनिल कुंबले - 2015
राहुल द्रविड़ - 2018
सचिन तेंदुलकर - 2019
वीनू मांकड़ - 2021
डायना एडुल्जी - 2023
वीरेंद्र सहवाग- 2023
नीतू डेविड - 2024