क्रिकेट

IPL 2025 में रिटेन करने के लिए CSK ने धोनी से साधा संपर्क, सामने आई ये रिपोर्ट

MS Dhoni in IPL 2025: चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी के अधिकारियों ने कहा कि वह धोनी के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने कहा धोनी के खेलने पर आखिरी फैसला नहीं हुआ है, लेकिन हम चाहते हैं कि वह आईपीएल के अगले सीजन में भी खेलें।

2 min read

MS Dhoni in IPL 2025: चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं, इस बारे में अभी तक संशय कायम है। हालांकि कई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स धोनी को अगले सीजन के लिए रिटेन करेगा, लेकिन यह तय नहीं है कि वह खेलने के लिए उतरेंगे या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, 43 वर्षीय धोनी इस महीने के अंत में चेन्नई सुपरकिंग्स के अधिकारियों से बातचीत करेंगे और अपने फैसले के बारे में जानकारी देंगे।

बढ़ती उम्र और फिटनेस पर सवाल

धोनी की उम्र करीब 43 साल की है और उनकी फिटनेस पर भी सवाल उठ रहे हैं। आईपीएल 2024 के बाद माना जा रहा था कि यह उनका बतौर खिलाड़ी आखिरी सत्र होगा, लेकिन धोनी ने अभी तक इस लीग से संन्यास लेने की घोषणा नहीं की है। पिछले सीजन वह घुटने की चोट से जूझते हुए दिखे थे।

फ्रेंचाइजी के साथ संपर्क में

चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी के अधिकारियों ने कहा कि वह धोनी के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, धोनी के खेलने पर आखिरी फैसला नहीं हुआ है, लेकिन हम चाहते हैं कि वह आईपीएल के अगले सीजन में भी खेलें। फ्रेंचाइजी अधिकारी अक्टूबर के आखिर में धोनी के साथ मुंबई में मुलाकात करेंगे और उनके फैसले के बारे में जानेंगे।

माही जब तक चाहें खेल सकते हैं- कैफ

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा कि धोनी का रुतबा ऐसा है कि वह जब तक चाहें खेल सकते हैं। कैफ ने कहा, आप धोनी को एकबार फिर मैदान पर उतरते हुए देखना चाहेंगे। वह फिट हैं और उनकी बल्लेबाजी में स्ट्राइक रेट 200 के करीब है। यदि वह चाहते हैं तो जरूर खेलेंगे। वह एक बड़े और मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं।

Updated on:
07 Oct 2024 08:00 am
Published on:
07 Oct 2024 07:57 am
Also Read
View All

अगली खबर