24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा: सूर्या के कैच नहीं, बल्कि ऋषभ पंत ने बनाया था भारत को T20 वर्ल्ड कप चैंपियन

Rohit Sharma Big Reveals: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में ऋषभ पंत ने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके टीम इंडिया को जिताया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Oct 2024, 11:26 AM IST

Rohit Sharma Big Reveals

Rohit Sharma Big Reveals: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में कमाल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका के जबड़े से जीत छीन ली थी और भारत चैंपियन बना था। अभी तक सभी फैंस ये ही सोच रहे थे कि सूर्या अगर बाउंड्री पर कैच नहीं पकड़ते तो हम वर्ल्‍ड कप भी नहीं जीतते। लेकिन, अब भारतीय टीम के कप्‍तान ने बड़ा खुलासा किया है कि फाइनल की जीत के असल हीरो सूर्या नहीं, बल्कि ऋषभ पंत थे। रोहित शर्मा ने एक शो के दौरान कुछ ऐसे वाकये याद किए, जो मेन इन ब्‍ल्‍यू के लिए टर्निंग पॉइंट थे और वे अपना दूसरा खिताब जीतने में सफल रहे। उन्‍होंने कहा कि खेल में एक ऐसा पल भी आया, जब लगा कि मैच भारत के हाथ से फिसल रहा है। लेकिन, ऋषभ पंत की बदौलत उन्होंने इसका हल निकाला और ये कमाल कर गया।

रोहित शर्मा ने कपिल शो पर किया खुलासा

रोहित शर्मा ने मैदान पर उस घटना को याद किया जब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 30 गेंदों में 30 रन चाहिए थे और उसके पास बहुत सारे विकेट बचे थे। द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने माना कि उस समय भारतीय क्रिकेट टीम बहुत घबराई हुई थी, लेकिन उन्हें हिम्मत से काम लेना था। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे ऋषभ पंत ने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों की गति को रोका और मैच को तुरंत भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

ऋषभ पंत ने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके खेल पर ब्रेक लगवाया

रोहित शर्मा ने खुलासा करते हुए कहा कि उनके पास बहुत सारे विकेट थे और बल्लेबाज मैदान पर जम चुके थे। हम सभी तनाव में थे। हम घबरा रहे थे। हमें किसी भी कीमत पर विकेट लेना था, क्योंकि क्लासेन और मिलर खेल रहे थे। यह कोई नहीं जानता, लेकिन 30 गेंदों में 30 रन बनाने से पहले ऋषभ पंत ने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके खेल पर ब्रेक लगवाया। उन्होंने अपने घुटने पर कुछ टेप लगवाया और खेल को धीमा कर दिया। उस समय बल्लेबाज चाहता था कि गेंदें जल्दी फेंकी जाएं और हमें उस लय को तोड़ना था।

यह भी पढ़ें : ये हैं महिला T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली टॉप-5 खिलाड़ी

'मैंने देखा कि पंत गिर गए थे'

रोहित ने कहा कि मैं फील्ड सेट कर रहा था और गेंदबाजों से बात कर रहा था और इसी बीच मैंने देखा कि पंत गिर गए थे। फिजियो उन्हें टेप कर रहे थे और क्लासेन खेल शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। मैं यह नहीं कह रहा कि यह पूरी तरह से कारण हो सकता है, लेकिन निश्चित रूप से इसका एक कारण यही है। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी के चलते भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया।