क्रिकेट

IPL 2026 से पहले CSK के फैंस के लिए बुरी खबर, ट्रेनिंग सेशन में लंगड़ाते नजर आए एमएस धोनी, देखें वीडियो

MS Dhoni injured: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए आईपीएल (IPL 2026) से पहले बुरी खबर आ रही है। चेपॉक में ट्रेनिंग सेशन के दौरान एमएस धोनी लंगड़ाते हुए नजर आए हैं।

2 min read
Mar 21, 2026
एमएस धोनी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ChennaiIPL)

MS Dhoni injured: IPL 2026 से पहले प्‍लेयर्स की इंजरी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। इसी बीच फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। चेपॉक में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान एमएस धोनी लंगड़ाते हुए नजर आए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 44 वर्षीय धोनी अपना किट बैग लेकर मैदान से बाहर जाते समय चलने में काफी असहज महसूस कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्‍शन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मोहसिन नकवी की अगुवाई वाला PCB हुआ एक्सपोज़, पाकिस्तान के इस पूर्व हेड कोच ने बताए टीम जल्दी छोड़ने के कारण

MS Dhoni का लंगड़ाना CSK के लिए चिंता का सबब

ट्रेनिंग सेशन में मौजूद लोगों ने धोनी के लंगड़ाकर चलने को तुरंत नोटिस किया है। उनकी चाल उतनी सहज नहीं थी, उनके कदम थोड़े संभले हुए थे। धोनी को कोई दर्द नहीं हो रहा था, लेकिन वह वैसे भी नहीं चल रहे थे, जैसा कि वह आमतौर पर चलते हैं। उन्होंने पैड्स पहने हुए थे, लेकिन उनकी चाल में कुछ तो अटपटा था।

इसलिए बतौर फिनिशर खेलते हैं धोनी

बता दें कि पिछले कुछ आईपीएल सीजन से धोनी बढ़ती उम्र को देखते हुए अपने शरीर का काफी ध्यान रख रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने शायद ही कभी बैटिंग ऑर्डर में ऊपरी क्रम में उतरे हों। वह अक्सर वह देर से आते हैं, लगभग एक फिनिशर के तौर पर या उससे भी ज्‍यादा एक मार्गदर्शक के तौर पर।

पिछले सीजन में बनाए थे 196 रन

पिछले सीजन में धोनी ने 14 मैचों में 196 रन बनाए। रुतुराज गायकवाड़ की उंगली में चोट लगने के बाद टीम की कप्तानी भी की। उससे पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 161 रन बनाए थे। उम्‍मीद है कि अगर धोनी फिट होते हैं तो इस बार भी बतौर इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर कुछ मैच में बतौर फिनिशर उतर सकते हैं।

संजू सैमसन के रूप में मिला सही विकल्‍प

धोनी इस फ्रैंचाइजी का पर्याय बने हुए हैं, लेकिन इस सीजन में फर्क यह है कि सीएसके के पास अब विकल्प मौजूद हैं। संजू सैमसन के आने से विकेटकीपिंग का एक सही विकल्प मिल गया है। यह कुछ ऐसा है, जो पिछले कुछ सालों में उनके पास नहीं था। इससे मैनेजमेंट को धोनी के मामले में लचीलापन मिलेगा। चाहे इसका मतलब उनके काम के बोझ को मैनेज करना हो, उनका इस्तेमाल ज्‍यादा सोच-समझकर करना हो या फिर उन्हें धीरे-धीरे मैचों में शामिल करना हो। टीम में जोरदार बैटिंग करने वाले उर्विल पटेल भी मौजूद हैं।

लंबी हो रही चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट

सीएसके के लिए सबसे ज्‍यादा चिंता की बात यह है कि चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। नाथन एलिस लगातार हैमस्ट्रिंग की समस्या के चलते पूरे सीजन से पहले ही बाहर हो चुके हैं। जबकि मैथ्यू शॉर्ट अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। एलिस को सीएसके की गेंदबाज़ी का एक्‍स फैक्टर माना जा रहा था। खासकर डेथ ओवर्स में अब उनके पास अनुभव की कमी है।

Published on:
21 Mar 2026 01:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर