क्रिकेट

जिस टीम ने भारत को वर्ल्ड कप से किया था बाहर, अब उसी के खिलाफ खेलने उतरेंगे धोनी!

- धोनी ( MS Dhoni ) ने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप ( World Cup 2019 ) सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ( New Zealand ) के खिलाफ ही खेला था

2 min read

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) का अब मैदान पर वापसी का समय नजदीक आ रहा है। पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी को श्रीलंका ( Sri Lanka ) नहीं तो ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए जरूर टीम में चुना जा सकता है, लेकिन इन दोनों ही सीरीज के लिए धोनी का नाम टीम इंडिया में नहीं दिखा। अब माना जा रहा है कि एमएस धोनी न्यूजीलैंड दौरे पर टीम में शामिल हो सकते हैं।

24 जनवरी से होगा न्यूजीलैंड दौरे का आगाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड दौरे से टीम में वापसी कर सकते हैं, जहां भारतीय टीम को 5 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। इस दौरे का आगाज 24 जनवरी से होगा।

टी20 और वनडे सीरीज खेलेंगे धोनी!

आपको बता दें कि धोनी ने भी एक कार्यक्रम में ये कहा था कि मैदान पर वापसी के लिए जनवरी तक कुछ मत पूछो। अब जनवरी के आखिर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज होने है तो ऐसे में माना जा रहा है कि टी20 और वनडे सीरीज के लिए धोनी टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं।

इत्तेफाक या धोनी की सोच?

आपको बता दें कि धोनी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है, जिसमें भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से हुआ था और न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया था। अब इसे इत्तेफाक कहें या फिर धोनी की सोच, कि जिस टीम ने भारत को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर किया था अब उसी टीम के खिलाफ मैदान पर वापसी होगी। हो सकता है कि धोनी की ये सोच हो और न्यूजीलैंड से उस हार का बदला लिया जा सके।

Updated on:
27 Dec 2019 03:06 pm
Published on:
27 Dec 2019 03:05 pm
Also Read
View All
PBKS vs RR Pitch Report: इस सीजन छह में से चार पारियों में बना हैं 200 से ज्यादा जा स्कोर, आज भी हाई स्कोरिंग होगा मुक़ाबला, पढ़ें पिच रिपोर्ट

PBKS vs RR: क्या फिट हो गए वैभव सूर्यवंशी? पंजाब के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया Video

IPL 2026 Playoff Scenario: मात्र दो मुक़ाबले जीतते ही ये दो टीमें बना लेंगी प्लेऑफ में जगह! कौन अगर- मगर में फंसा, पढ़ें पूरा समीकरण

IPL में पावरप्ले में सबसे कम स्कोर करने वाली टॉप 5 टीमें, दिल्ली से पहले ये टीम थी टॉप पर; टूटा उनका शर्मनाक रिकॉर्ड!

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी के बारे में पूछा ऐसा सवाल; सोशल मीडिया पर भड़के फैंस