क्रिकेट

भारत में पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा फेमस हैं एमएस धोनी, विराट और सचिन पिछड़े

इस सर्वे में धोनी को 8.58% मत मिले हैं । वहीं पीएम मोदी को 15.66% वोट हासिल हुए हैं।

less than 1 minute read
modi_and_dhoni.jpeg

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत में दूसरे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली पर्सनेलिटी हैं। धोनी से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। दरअसल, एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि धोनी को भारत में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी ज्यादा पसंद किया जाता है, जबकि इन खिलाड़ियों की लोकप्रियता पूरी दुनिया हद से ज्यादा है। वहीं इस सर्वे में बॉक्सर मैरीकॉम भारत की सबसे लोकप्रिय महिला बनी हैं।

विराट और सचिन का है ये स्थान

एक सर्वे एजेंसी के द्वारा किए गए सर्वे में पुरुषों और महिलाओं के लिए दो अलग-अलग श्रेणियां बनाई गईं, जिसमें में 41 देशों के 42 हजार लोगों को शामिल किया गया। ये सर्वे होने के बाद सामने आया है कि हिंदुस्तान की सबसे फेमस शख्सियत पीएम मोदी हैं। मोदी को 15.66% और महिलाओं की श्रेणी में बॉक्सर मैरीकॉम 10.36% के साथ टॉप पर हैं। वहीं एमएस धोनी 8.58% मत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर कारोबारी रतन टाटा हैं। वहीं सचिन सातवें और विराट कोहली आठवें नंबर पर हैं।

विश्व में बिल गेट्स सबसे ज्यादा फेमस पर्सनेलिटी

अगर पूरी दुनिया की बात की जाए तो दुनिया के सबसे अमीर इंसान बिल गेट्स सबसे ज्यादा प्रशंसनीय शख्सियत हैं। वहीं महिलाओं में पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिचेल ओबामा को प्रशंसनीय माना गया है। बता दें कि YouGov की दुनिया के सबसे मशहूर टॉप-10 लोगों की लिस्ट में एकमात्र भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वो इस लिस्ट में 4.8% के साथ छठवें नंबर पर हैं।

Updated on:
26 Sept 2019 12:25 pm
Published on:
26 Sept 2019 10:50 am