क्रिकेट

IPL 2024: CSK तो हो गई Playoffs से बाहर, जानें अब क्या कर रहे हैं MS Dhoni

IPL 2024 Playoffs से बाहर होने वाली CSK के दिग्गज खिलाड़ी MS Dhoni इस समय जानें क्या कर रहे हैं। चेन्नई को 'करो या मरो' मुकाबले में RCB ने हराकर IPL 2024 Eliminator में अपना स्थान पक्का किया था।
2 min read
IPL 2024, MS Dhoni CSK

IPL 2024 CSK Star MS Dhoni Spotted in Ranchi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ (IPL 2024 Playoffs) में जगह बनाने से चूकने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) रांची में देखे गए। आपको बता दें कि लीग स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ जीत की दरकार थी लेकिन विरोधी टीम को जीत ही नहीं बल्कि बड़े अंतर से येलो आर्मी को हराना था। बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन किया और 27 रन से हराकर न सिर्फ प्लेऑफ का टिकट हासिल किया बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के घर का टिकट भी कटा दिया।

रांची में बाइक चलाते देखे गए MS Dhoni

इस मैच में हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ी अपने अपने घर लौट चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी रांची में देखे गए। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के सफर के खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए अपने घर रांची पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें रविवार को रांची की सड़कों पर बाइक चलाते देखा गया। सोशल मीडिया पर एक वाडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें धोनी बाइक से वापस लौट रहे हैं।

MS Dhoni का हो सकता है आखिरी IPL

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल भी हो सकता है, हालांकि अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। धोनी पिछले दो सीजन इंजरी के बावजूद मैदान पर उतर रहे हैं और टीम को जीत के लिए मोटिवेट कर रहे हैं। धोनी ने भारत के लिए साल 2019 में आखिरी मैच खेला था और उसके बाद वह इंटरनेशनल पिच पर कभी भी नहीं उतरे। धोनी ने बेंगलुरु से हारने के बाद भी अब तक कुछ भी नहीं कहा है लेकिन माना जा रहा है कि अब वह आईपीएल से सन्यांस ले लेंगे।

Updated on:
21 May 2024 05:15 pm
Published on:
21 May 2024 05:11 pm
Also Read
View All
‘सिर्फ 50 रन बनने पर इतना बड़ा जश्न’? रवींद्र जडेजा के ‘स्वॉर्ड सेलिब्रेशन’ से ‘चिढ़ता’ था इंग्लैंड का यह दिग्गज

कौन हैं 23 साल की RCB की क्रिकेटर? जिसके साथ अफ़ेयर के चलते टूटी एश्ले गार्डनर की शादी

Women Asia Cup 2026: श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इन तीन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी, चमारी अटापट्टू की रहेंगी कप्तान

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड