30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI, 2nd ODI: जॉन कैंपबेल ने महज 65 गेंद में ठोका शतक, यह कारनामा करने वाले वेस्टइंडीज के बने पहले बल्लेबाज

John Campbell: भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में सीरीज का दूसरा वनडे खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
less than 1 minute read
Google source verification
ind vs wi 2nd odi

जॉन कैंपबेल (Photo- IANS)

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जॉन कैंपबेल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में शतक जड़ दिया। इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने वेस्टइंडीज के कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, वह वनडे में भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के सबसे तेज ODI शतक

भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वालों की सूची में जॉन कैंपबेल के बाद दूसरे स्थान पर रिकार्डो पॉवेल हैं, जिन्होंने 1999 में सिंगापुर में 72 गेंदों में शतक जड़ा था। मार्लन सैमुअल्स ने 2002 में विजयवाड़ा में 73 गेंदों में शतक लगाया। इसके बाद शिमरॉन हेटमायर का नंबर आता है, जिन्होंने 2018 में गुवाहाटी में 74 गेंदों और 2019 में चेन्नई में 85 गेंदों में शतक पूरा किया।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज़ की सबसे तेज़ ODI सेंचुरी

क्रमखिलाड़ीस्थानवर्ष100 रन (गेंदों में)
1जॉन कैंपबेलगुवाहाटी202665
2रिकार्डो पॉवेलसिंगापुर199972
3मार्लोन सैमुअल्सविजयवाड़ा200273
4शिमरॉन हेटमायरगुवाहाटी201874
5शिमरॉन हेटमायरचेन्नई201985

वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे तेज शतक

वेस्टइंडीज के लिए ODI में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ब्रायन लारा सबसे आगे हैं। लारा ने 1999 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ केवल 45 गेंदों में शतक जड़ा था। इसके बाद क्रिस गेल ने 2019 में सेंट जॉर्ज में इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में शतक बनाया। एविन लुईस ने 2024 में पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ 61 गेंदों में शतक पूरा किया। निकोलस पूरन ने 2023 में हरारे में नीदरलैंड्स के खिलाफ 63 गेंदों में शतक लगाया। जॉन कैंपबेल ने गुवाहाटी में 65 गेंदों, जबकि शाई होप ने 2025 में नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 66 गेंदों में शतक पूरा किया।

रैंकबल्लेबाजगेंदेंविपक्षी टीमस्थानवर्ष
1ब्रायन लारा45बांग्लादेशढाका1999
2क्रिस गेल55इंग्लैंडसेंट जॉर्ज्स2019
3एविन लुईस61श्रीलंकापल्लेकेले2024
4निकोलस पूरन63नीदरलैंड्सहरारे2023
5जॉन कैंपबेल65भारतगुवाहाटी2026
6शाई होप66न्यूजीलैंडनेपियर2025