
श्रेयस अय्यर (फोटो- BCCI)
India vs Sri Lanka Weather Report: गुरुवार को एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश की टक्कर पाकिस्तान से होगी, तो दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा। लगातार 6 मैच रद्द होने की वजह से एक भी क्वार्टरफाइनल मुकाबला नहीं हो पाया था और नेपाल, हांगकांग, मलेशिया और अफगानिस्तान की टीमें बिना नॉकआउट मैच में उतरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं। बारिश की वजह से फैंस को भी निराशा हाथ लगी थी लेकिन निशिन (जापान का वो शहर, जहां क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है) से मिली ताजा मौसम की जानकारी के मुताबिक सेमीफाइनल मैच में बारिश का साया नहीं है। ऐसे में बिना किसी रुकावट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और सोनी लिव ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच को फ्री डीश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी लाइव देखा जा सकता है।
मेंस क्रिकेट में 26 सितंबर को ग्रुप स्टेज के दोनों मुकाबले रद्द हो गए। नेपाल और जापान के बीच सुबह 5.30 पर खेले जाने वाले मुकाबले के लिए टॉस भी नहीं हो सका, तो मलेशिया और ओमान के मैच में भी एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इसके बाद 28 सितंबर को पाकिस्तान-हांगकांग का मुकाबला रद्द हुआ और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई तो भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द हो गया और श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने भी अंतिम 4 में जगह बना ली। इसके बाद श्रीलंका-नेपाल और बांग्लादेश-मलेशिया का मैच भी रद्द हो गया।
भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान से पहले जापान के साथ एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला था, जहां बारिश की वजह से मैच 3 घंटे देरी से शुरू हुआ और टीम इंडिया ने 5-5 ओवर के मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल की।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रित बुमरा, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी और विप्रज निगम।
Updated on:
30 Sept 2026 02:37 pm
Published on:
30 Sept 2026 02:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
