क्रिकेट

KKR vs MI: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, इस विस्फोटक बल्लेबाज को नहीं मिली जगह, देखें प्लेइंग 11

KKR vs MI: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

2 min read
Mar 29, 2026
IPL 2026 का तीसरा मुक़ाबला MI और KKR के बीच खेला जा रहा है (Photo - IPL official Site)

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें संस्करण का दूसरा मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाज करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें

MI vs KKR Playing 11:रहाणे के साथ कौन करेगा ओपन? मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस बरकरार, देखें संभावित प्लेइंग 11

सूर्यकुमार यादव इंपेक्ट प्लेयर

हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है, पहले के मुकाबले ज्यादा हरी दिख रही है। देखते हैं यह कैसा खेलती है। यह हमारा किला है, दर्शक हमारे साथ हैं और हम एक अच्छा खेल खेलने के लिए तैयार हैं। हमने कुछ सप्ताह पहले तैयारी शुरू कर दी थी। हमारे पास काफी अनुभव है और साथ ही युवा खिलाड़ियों का भी अच्छा मिश्रण है। रोहित, सूर्या, मिशेल सैंटनर की वजह से टीम में कप्तानों की भी कोई कमी नहीं है। मैं तो बस मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं। हम 6 गेंदबाजों और 5 बल्लेबाजों के साथ उतर रहे हैं।"

अंजिक्य रहाणे भी गेंदबाजी करना चाहते थे

केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने कहा, "हम गेंदबाजी करना चाहते थे। वानखेड़े में हमने इतनी घास पहले कभी नहीं देखी। हमारी तैयारियां अच्छी रही हैं। कोलकाता और मुंबई, दोनों जगहों पर हमने कुछ कैंप किए हैं। हम जानते हैं कि एमआई एक चैंपियन टीम है और हम उनके खिलाफ खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमें बस वर्तमान पर ध्यान देना है और अतीत के बारे में नहीं सोचना है। कुछ खिलाड़ियों को चोटें लगी हैं, इसलिए हम 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर रहे हैं। टीम में चार विदेशी खिलाड़ी कैमरन ग्रीन, फिन एलन, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजरबानी हैं।

बता दें कि ब्लेसिंग मुजरबानी इस मैच से डेब्यू कर रहे हैं। मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर केकेआर के साथ लीग की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही करार किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडेय, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार।

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया।

Updated on:
29 Mar 2026 07:36 pm
Published on:
29 Mar 2026 07:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर