
कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से दो दिन पहले आयोजित अनिवार्य ट्रेनिंग सत्र से जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर और विल जैक्स नदारद रहे।
बुधवार को ईएसपीएन क्रिकइंफो ने बताया था कि बुमराह स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग पर काम करने के लिए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (सीओई) में हैं। बुमराह के पहले मैच खेलने की उम्मीद है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह दल से कब जुड़ेंगे।
8 मार्च को भारत के ख़िलाफ़ टी20 विश्व कप का फ़ाइनल हारने के बाद सैंटनर ने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ घर पर तीन टी20 में न्यूज़ीलैंड की कप्तानी की थी और अंतिम दो मुक़ाबलों के लिए उन्हें ब्रेक दिया गया था। भारत के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल खेलने वाले इंग्लैंड के दल में जैक्स मौजूद थे और इसके बाद वह दल के साथ चार्टर विमान में इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए थे। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि सैंटनर और जैक्स भारत पहुंचे हैं या नहीं।
रविवार के मुकाबले से पहले एमआई और केकेआर दोनों ने वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास किया। एमआई से रोहित शर्मा ने सबसे पहले नेट्स पर स्ट्राइक लिया, एक घंटे से ज़्यादा की बल्लेबाज़ी में उन्होंने तेज़ गेंदबाज़ी का विशेष तौर पर सामना किया। शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पंड्या ने उन्हें जमकर गेंदबाज़ी की, जिसमें काफ़ी शॉर्ट पिच गेंदें शामिल थीं। हार्दिक ने लगभग एक घंटे की गेंदबाज़ी के साथ ही बल्लेबाज़ी में भी हाथ आजमाए।
एमआई के लिए बड़ा सवाल सलामी जोड़ी को लेकर है कि रोहित के साथ रायन रिकल्टन और क्विंटन डी कॉक में से कौन पारी की शुरुआत करेगा। दोनों दक्षिण अफ़्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज़ अभ्यास सत्र में मौजूद थे। रिकल्टन ने रोहित के साथ बल्लेबाज़ी करने के अलावा विकेटकीपिंग का भी अभ्यास किया जबकि डी कॉक ने फ़ील्डिंग का अभ्यास किया।
तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने भी बल्लेबाज़ी की और उन्होंने पावर हिटिंग का अभ्यास किया। दानिश मालेवर भी अभ्यास सत्र में मोजूद थे जिन्हें एक शानदार घरेलू सीज़न के बाद आईपीएल 2026 की नीलामी में एमआई ने खरीदा। ट्रेनिंग के अंतिम चरण में गेंदबाज़ी कोच लसित मलिंगा की निगरानी में एमआई के तेज़ गेंदबाज़ों दीपक चाहर, अश्विनी कुमार और मोहम्मद इजहार ने गेंदबाज़ी की।
मुंबई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, जसप्री-ल्ट
कोलकाता: अजिंक्य राहणे, टिम सेइफर्ट/ फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।
Published on:
28 Mar 2026 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
